ब्लैक फॉरेस्ट केक(Black forest cake recipe in Hindi)

#box #c
#maida #chocolate #butter
#AsahiKaseiIndia
ब्लैक फॉरेस्ट केक एक लेयर्ड चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी है जिसे चेरी और क्रीम से बनाया जाता है। पारंपरिक रूप से यह एक जर्मन डेजर्ट है जिसका नाम ब्लैक फॉरेस्ट के नाम से प्रसिद्ध हुआ है।
केक तो बच्चो से लेकर बड़ों का फेवरेट होता है और उसमें भी ब्लैक फॉरेस्ट केक मिल जाए तो कोई भी इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाएगा तो आइए देखिए इसे बनाने की रेसीपी
ब्लैक फॉरेस्ट केक(Black forest cake recipe in Hindi)
#box #c
#maida #chocolate #butter
#AsahiKaseiIndia
ब्लैक फॉरेस्ट केक एक लेयर्ड चॉकलेट स्पंज केक रेसिपी है जिसे चेरी और क्रीम से बनाया जाता है। पारंपरिक रूप से यह एक जर्मन डेजर्ट है जिसका नाम ब्लैक फॉरेस्ट के नाम से प्रसिद्ध हुआ है।
केक तो बच्चो से लेकर बड़ों का फेवरेट होता है और उसमें भी ब्लैक फॉरेस्ट केक मिल जाए तो कोई भी इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाएगा तो आइए देखिए इसे बनाने की रेसीपी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक गोल एल्युमिनियम मोल्ड को घी से ग्रीस करके मैदे से डस्टींग करके,तैयार कर ले। और केक की सभी सामग्री को पहले से बाहर निकालकर रखे। और कड़ाई में रेती या नमक डालकर धीमी आंच पर गर्म करने रख दे।
- 2
अब केक के बैटर के लिए एक बाउल में चीनी, तेल और दही डालकर बीटर से बीट कर ले फिर उसमें एक छनि रखकर मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और चुटकी नामक सब मिलकर छान ले और स्पेटुला से कट एंड फोल्ड मेथड में मिक्स करे और फिर थोड़ा थोड़ा करके दूध डालकर बैटर तैयार कर ले
- 3
- 4
और फिर लास्ट में सिरका डालकर मिक्स करे और ग्रीस किए हुए मोल्ड में केक का बैटर डालकर टैप करके कड़ाई में स्टैंड रखकर मोल्ड रखे और अच्छे से ढक्कर 40-45 मिनट तक बेक करिए।
- 5
बेक कीए हुआ स्पंज ठंडा हो जाए तब मोल्ड से निकाल कर, छुरी से 2 या 3 लेयर में काट ले।
- 6
अब ठंडी व्हीप क्रीम को एक बाउल में लेकर बीटर से जब तक क्रीम फुलकर दोगुनी हो जाए तब तक 15-20 मिनट बीट कर लिजिए ।
- 7
अब टर्निंग टेबल पर केक पेड रखे और उसके ऊपर थोडी व्हीप क्रम लगाकर स्पंज का एक हिस्सा रखकर,शुगरपानी लगाकर व्हीप क्रिम लगाकर चॉकलेट क्रश या चोको चिप्स या फिर चरी के बारीक पीस भी दाल सकते है।
- 8
इसी तरह स्पंज का दुसरा लेयर भी तैयार करे अब स्पंज को व्हीप क्रिम से कवर कर ले।फ्रीज में 15 मिनट तक ठंडा करने के लिए रख दीजिए ।
- 9
अब चकोलेट गनाचे के लिए डबल बॉयलर की सहायता से क्रीम को गरम करे फिर उसमें चॉकलेट के छोटे छोटे पीस करके डालें जिससे चॉकलेट जल्दी मेल्ट हो जाय और फिर गैस करदे और बटर भी डाल दे और अच्छे से मिला ले। ठंडा हो जाए फिर 15 मिनट फ्रीज में रखे जिससे व्हिप क्रीम के ऊपर आप अच्छे से गनाज लगा सके।
- 10
अब गानाचे को पाइपिंग बैग से या कोने बनाकर उसमे भर ले फिर केक के बीच में कोई डिज़ाइन आप अपनी पसंद से बना ले और केक के चारो और किनारी पर थोड़ी मोटी लाइन चित्रानुसार बना ले
- 11
अब स्टार नोजलस को पाइपिंग बैग में डालकर केक पर फलावर बना ले। बीच में चॉकलेट क्रश फैला ले।
- 12
तैयार किए हुए फलावर पर चैरी लगा ले, तैयार है ब्लेक फोरेस्ट केक फ्रीज में 30 मिनट ठंडा करके सर्व करे।
- 13
- 14
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



































कमैंट्स (6)