कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। इसमें जीरा डाल कर चटकने दें और लहसुन की कलियां,हरी मिर्च और कढ़ी पत्ते डालकर एक मिनट तक भूनें। अब इस में मूंगफली डालकर मध्यम आंच पर 7_8 मिनट तक भूनें।
- 2
8 मिनट के बाद गैस बंद कर दें । इस मिश्रण को अच्छी तरह से ठंडा होने दें और ग्राइंडर जार में डालकर नमक, नींबू का रस और दही के साथ ग्राइंड कर के पेस्ट बना लें।
- 3
जरुरत पड़ने पर इसमें पानी मिलाएं और एक बर्तन में निकाल लें।अब एक तड़का पैन में तेल डालकर गर्म करें और इसमें राई के दाने, कढी़पत्ते और लाल मिर्च डालकर चटकने दें और चटनी को तड़का लगाएं। चटनी खाने के लिए तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15709747













कमैंट्स (16)