कुकिंग निर्देश
- 1
एक कुकर में मध्यम आंच पर पानी,दाल, नमक और हल्दी डालकर 5-6 सीटी दिलाकर उबाल लें और फिर उसे अच्छी तरह से मथ लें।साथ ही साथ एक पैन में बटर डालकर अच्छी तरह से गरम करें और इसमें जीरा डाल कर चटकने दें। इसके बाद इसमें प्याज, मिर्च और अदरक -लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 6-7 मिनट तक भूनें।अब इसमें बारीक कटे टमाटर को डालकर वापिस से 5 मिनट तक भूनें।
- 2
इसके बाद इसमें सभी सूखे मसाले डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक भूनकर उबले हुए दाल को डालें।
- 3
तेज आंच पर 5-7 मिनट तक इस दाल को ढककर पकाएं और फिर आंच धीमी करके गरम मसाला पाउडर मिलाकर 2 मिनट तक आंच धीमी करके गैस बंद कर दें।अब इसमें नींबू का रस और धनिया के पत्ते मिलाएं और चावल के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15796857













कमैंट्स (7)