कैरट रबड़ी डिलाइट (Carrot rabdi delight recipe in hindi)

#TheChefStory #ATW2
नमस्कार,आजकल ऑरेंज वाले गाजर बाजार में बहुत आसानी से और अच्छे मिल रहे हैं जिनका इस्तेमाल करते हुए मैने कैरोट रबड़ी डीलाईट बनाया है।
गाजर का हलवा तो हम सब ने कई बार बनाया और खाया है। आज हम बनाते हैं थोड़े से अलग तरीके से एक नए अंदाज में कैरोट रबड़ी डीलाइट(carrot rabri delight)।
गाजर के हलवे से उसका स्वाद थोड़ा अलग होता है। साथ ही यह बनाना भी आसान है। देखने में भी यह बहुत ही ज्यादा आकर्षक लगता है। तो अगली बार जब भी आपका गाजर का हलवा खाने का मन हो तो आप उसकी जगह बनाइए यह कैरोट रबड़ी डीलाईट।
तो आइए मेरे साथ बनाते है देखने मे बहुत सुन्दर और खाने मे लाजवाब कैरोट रबड़ी डीलाईट🥕🥕

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम लौंग एक भारी तले की कढ़ाई में 1 लीटर फुल क्रीम दूध को गैस पर चढ़ाएंगे। गैस की आँच को मीडियम टू हाई रखेंगे। इसे बीच बीच में चलाते हुए दूध को पकाएंगे। हमें दूध को तब तक पकाना है जब तक कि इसकी रबड़ी ना बन जाए।
जब तक दूध पक रहा है, आइए तब तक गाजर तैयार कर ले - 2
इसके लिए गाजर को अच्छे से धो कर छील लेंगे और कद्दूकस में किस लेंगे। अब एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें हम देसी घी डालेंगे। घी जब हल्का गर्म हो जाए तब हम इसमें गाजर डालेंगे और मध्यम आंच पर गाजर का पानी सूखने तक इसे भूनेंगे।
- 3
3 से 4 मिनट में गाजर का पानी सूख जाएगा तब हम इसमें आधी कटोरी चीनी या स्वाद अनसार चीनी डालेंगे और इसे फिर से भूनेंगे। चीनी डालने से गाजर में पानी हो जाएगा (चीनी अपना पानी छोड़ेगा) इसलिए हम इसे फिर से पानी के सूखने तक भूनेंगे।
- 4
गाजर का पानी अच्छे से सूख जाएगा। तब हम इसमें 250 मिली(1 बड़ा गिलास) दूध डालेंगे। अच्छे से मिलाएंगे। अब हम इसे दूध के सूखने तक पकाएंगे। गैस की आँच को मीडियम टू हाई रखेंगे और बीच-बीच में इसे चलाते रहेंगे।
- 5
इधर हमारी रबड़ी भी पक रही है। इसे भी बीच-बीच में चलाते रहेंगे।
लगभग 20 मिनट के बाद रबड़ी भी तैयार है और हलवा भी पक गया है। मतलब कि गाजर का दूध भी सूख गया है। अब हम रबड़ी में 1 टेबलस्पून या स्वाद अनुसार चीनी डालेंगे। 2 मिनट और पकाएंगे।
अब हम रबड़ी में इलायची पाउडर डालेंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे और गैस बंद कर देंगे। साथ ही गाजर में भी इलायची पाउडर डाल देंगे। अच्छे से मिक्स करेंगे और गैस को बंद कर देंगे। - 6
आइए अब इसे सर्व करें। सर्व करने के लिए हम एक सर्विंग बाउल लेंगे। इसमें पहले हम एक छोटा चम्मच रबड़ी डालेंगे फिर रबड़ी के ऊपर एक चम्मच हलवा डालेंगे। फिर हलवा के ऊपर रबड़ी डालेंगे और फिर रबड़ी के ऊपर हलवा डालेंगे। अब एक और बार हलवा के ऊपर रबड़ी डालेंगे। ऊपर से बारीक कटे हुए सूखे मेवे से गार्निश करेंगे। अब इस सर्व करेंगे।
- 7
तो दोस्तों, है ना बहुत ही आसान सी रेसिपी। इसे बनाना आसान है, साथ ही देखने में यह बहुत आकर्षक लगती है।
- 8
खाने में तो स्वादिष्ट है हीएक बार आप लौंग भी अवश्य ट्राई करें। धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)