कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को छान लें। उसमें थोड़ा नमक और तेल का मोईन, अजवाइन डालकर गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें। इसे 15 मिनट के लिए ढांक कर रख दे।
- 2
अब उबले हुए आलू को छील कर उसे मेष करे अब कड़ाई मैं तेल गर्म करें और उसमे पहले हींग डाले उसके बाद प्याज़ डाल दे।प्याज हल्का भूरा हो तबलौंग, काली मिर्च डाल दे।
- 3
अब उसमे मटर डाले और थोड़ी देर मटर को पकने दें।जब वह कुछ गल जाए तब आलू भी फोड़ कर डाले ।
- 4
सभी को चलाएं । अब आलू मे नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च कटी हुई, अमचूर पाउडर डाले और चलाएं।थोड़ी देर ढांक दे । थोड़ी देर बाद गैस को बंद कर दे ।
- 5
हमारा समोसे का मिश्रण तैयार है
- 6
अब कड़ाई मे तेल गर्म करें। तेल गर्म हो तब तक आटे को एक बार तेल लगा कर फिर गूंथ लें।
- 7
अब छोटी लोई बनाकर उसे बेले पूड़ी के आकार से थोड़ा बड़ा बेले।उसे बीच में से चाकू की मदद से कट करे। अब एक भाग के कोने पर थोड़ा सा मैदा मिक्स पानी लगाएं और उसे मोड़ कर एक कटोरे का आकार दे और दोनो सिरों को चिपका दे।
- 8
अब उसमे आलू का मिश्रण भरे और उसे ऊपर से बंद कर लें।सभी समोसे ऐसे ही बनाकर रख ले।
- 9
अब देखे की तेल गर्म हुआ है या नहीं ।तेल गर्म होने के बाद धीरे धीरे उसमे समोसे डाले । पहले कम आंच पर सेके और उसके बाद उसे थोड़ी तेज आंच पर सेकने के बाद निकाल लें।
- 10
हमारे समोसे रेडी है। गर्म गर्म चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स