मोमोज़ (फ्राइड) Momos (fried) recipe in Hindi

मोमोज़ की रेसिपी बेहद आसान और सरल है इसे बहुत ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।मोमोज को घर पर बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें स्टफिंग आप अपनी मनपसंद भर सकते हैं। पर्सनली मुझे फ्राइड मोमोज अधिक पसंद है क्योंकि वे खस्तादार और ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं । स्टीम मोमोज के मुकाबले ये बाहर से क्रंची और अंदर से जूसी होते हैं और देते हैं एक जबरदस्त ट्रीट !

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सब्जियां को अच्छी तरह वॉश करके अच्छी तरह सूखा ले,फिर चापर में बारी-बारी से डालकर बारीक चाप कर ले ।
- 2
गैस ऑन कर कढ़ाई रखें और उसमें 1 टी स्पून ऑयल गर्म करें फिर उसमें अदरक -लहसुन का पेस्ट डालकर सोते करें । अब बारीक चाप की गयी सभी सब्जियां- पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च डालें और 3-4 मिनट बाद गैस बंद कर दें और काली मिर्च, नमक तथा सोया सॉस मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लेंगे ।
- 3
मैदा में नमक और बेकिंग पाउडर मिलाकर सेमी सॉफ्ट आटा गूंथ लेंगे और 20 मिनट रेस्ट के लिए ढककर रख देंगे जिससे आटा सेट हो जाए।
- 4
तय समय के बाद आटे की छोटी लोइयां बनाकर बेलेंगे। मोमोज की पूरी पतली बेली होनी चाहिए ।
- 5
अब पूरियों में स्टफिंग भरें और चुन्नट देते हुए मोमोज़ का आकार दें।
- 6
- 7
इसी तरह सारे मोमोज तैयार करें ।
- 8
कढ़ाई में तेल गरम करें, मध्यम आंच पर मोमोज़ को दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। (आप चाहे तो मोमोज को पहले 4 से 5 मिनट तक स्टीम करके भी फ्राइड मोमोज बना सकते हैं, परंतु मैंने यहां सीधे मध्यम आंच पर फ्राई किया है किया हैं)
- 9
गरमा गरम फ्राइड मोमोज तैयार हैं, इन्हें मोमोज़ चटनी के साथ सर्व करें । मोमोज चटनी की रेसिपी मैं पहले पोस्ट कर चुकी हूं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (55)