मटर गुलाब जामुन

कुकपैड टीम ओर कुटपैड से जुड़े सभी सदस्य को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
इस नए साल की शुरुआत में कुछ मीठा हो जाए आज में कुछ अलग मिठाई ले कर आई हु
*मटर* *के* *गुलाब* *जामुन* मटर एक पौष्टिक सब्जी है जो कई लाभ प्रदान करती हैं मटर विटामिन्स , मिनरल्स,प्रोटीन ओर फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और तो ओर इम्युनिटी सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है
आज मैने मटर से गुलाब जामुन बनाया है आप भी ट्राय करे
नव वर्ष की मेरी पहली रेसिपी कुछ मीठा हो जाए
#NY
#CA2025
#New_ईयर_Celebration
#मटर_गुलाब_जामुन

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरे मटर को बिना पानी डाले मिक्सी में पीस ले अब एक कड़ाई में 2 चमच घी गरम करे
- 2
अब उसमे पिसे हुए हरे मटर डाले और कच्चापन निकल जाए तब तक पकाए अब उसमे चीनी डाले जब चीनी पीगल जाए तब मिल्क पाउडर डाले
- 3
अब दूसरा दो चमच घी रखा था उसे डाले और मिक्स करें और 30 सेकंड पकाए अब ड्राई फ्रूट्सपाउडर डालें और मिक्स करें
- 4
अब एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दे बाद में बॉल्स बना ले अब एक बर्तन में चाशनी के लिए चीनी डाले
- 5
अब उसमे चीनी डूब जाए इतना पानी डाले और जब तक चिपचिपी हो जाए तब तक पकाए अब केसर के धागे और इलायची पाउडर डालें
- 6
अब ब्रेड ले उसे थोड़ी बेल कर पतली कर ले अब उसके ऊपर थोड़ा पानी डाले अब हमने जो मटर के बॉल्स बनाए थे उसे बीच में रखे और ब्रेड से बॉल्स को कवर कर ले
- 7
इसी तरह सब जामुन बना ले अब एक कड़ाई में ऑयल गरम करे और ये जामुन डाले और स्लो फ्लेम पर फ्राई करे
- 8
अब गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करे फिर चाशनी में डाले और 6 से 8 घंटे रखे
- 9
अब हमारे मटर के गुलाब जामुन रेडी है सर्व करने के लिए
- 10
सर्विंग बाउल में निकाल कर ऊपर से कटे हुए काजू बादाम के टुकड़े और ड्राई फ्रूट्सपाउडर स्प्रिंकल करे और ठंडा करे और सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)