समोसा परांठा

समोसा परांठा
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में 1टेबल स्पून ऑयल डालें|जीरा, सौंफ, खड़ा धनिया महीन कटी हरी मिर्च डालें|मसाले खुशबू आने तक भूनें अब कद्दूकस किया उबला आलू डालें|स्टफ्फिंग के सारे मसाले डालें|नमक डालें और 2-3मिनट धीमी गैस पर आलू को लगातार चलाते हुए भूनें|प्लेट में निकाले और ठंडा होने पर महीन कटा हरा धनिया मिलाये|आटे और मैदे में अजवाइन, नमक और ऑयल डालें और पानी की सहायता से ना ज्यादा मुलायम और ना ज्यादा सख्त हो ऐसा आटा गूंथ लें|10मिनट कवर करके रखे|
- 2
आटे से परांठे के लिए मध्यम आकार की लोई लें|लोई को थोड़ा बेल लें|स्टफ्फिंग रखे|लोई को बंद करें|ऊपर से थोड़े तिल और चाट मसाला स्प्रिंकल करें|हाथ से दबा कर सूखे आटे की सहायता से परांठा बेल ले|
- 3
गर्म तवे पर डालें और घी या ऑयल की हेल्प से करारा परांठा सेक लें|इसी तरह से सारे परांठे सेक लें|इस परांठे का टेस्ट बिल्कुल समोसे जैसा लगता है|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (19)