बादाम पूरी

बादाम पूरी एक साउथ इंडियन स्वीट है|इसका टेस्ट बालूशाही से मिलता है|इसको बनाना मुझे तो बहुत ही आसान लगा|जब भी कुछ मीठा खाने का मन हो तो मैं इस रेसिपी को बनाती हूँ|
#GT
बादाम पूरी
बादाम पूरी एक साउथ इंडियन स्वीट है|इसका टेस्ट बालूशाही से मिलता है|इसको बनाना मुझे तो बहुत ही आसान लगा|जब भी कुछ मीठा खाने का मन हो तो मैं इस रेसिपी को बनाती हूँ|
#GT
कुकिंग निर्देश
- 1
बादाम को रात भर पानी में भिगो कर रखे|सुबह छिलके उतार कर मिक्सी के जार में थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लें|मैदा, आटा, घी, नमक और बादाम का पेस्ट डालकर सभी सामग्री को मिला लें|
- 2
जार में पानी डालकर बाकी पेस्ट भी निकाल लें और इस पानी की सहायता से परांठे जैसा आटा गूंथ लें और 10मिनट ढक कर रखे|आटे से पूरी के लिए जैसी लोई लेते हैँ|उतना आटा लें|लोई से पेड़ा बनायें इसी तरह सारे पेड़े बना कर ढक कर रखे|एक लोई लेकर पूरी जैसा बेल ले|
- 3
चित्र की तरह मोड़ कर तिकोना आकार दे|नीचे से दोनों कार्नर हाथ से दबा दें|बीच से नहीं दबाना है|अब एक बार बेलन से थोड़ा सा बेल दें|पर बीच से ना दबाएँ|इस से ये ट्रायगल अच्छी तरह अंदर तक फ्राई हो जायेंगे|
- 4
- 5
मैंने इस पूरी को असली घीमें फ्राई किया है| धीमी गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई करें|प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें|इलाइची और केसर को एक साथ कूट लें|1कप पानी में 1कपचीनी मिलाकर चिपचिपी सी चाशनी बनायें|केसर औरइलायची भी डाल दें |चाशनी गाढ़ी नहीं होनी चाहिए नहीं तो पूरी पर चीनी की सफ़ेद परत बन जाएगी;
- 6
अब इस गर्म चाशनी में ठंडी पूरी डालकर 1-2मिनट में निकाल लें|यदि पूरी गर्म हो तो चाशनी ठंडी होनी चाहिए|सभी पूरियां इसी तरह चाशनी में डालकर निकाल कर प्लेट में निकाल कर रखे|
- 7
बादाम पूरी को महीन कटे बादाम, पिस्ता से गर्नीश करें|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (11)