आंवला का आचार

आंवला का आचार
कुकिंग निर्देश
- 1
आंवला को अच्छी तरह से धोकर छलनी में डाले और गरम पानी के भगोने पर रख कर स्टीम में पका ले
- 2
फिर चित्रा अनुसार आंवला के सीड्स अलग कर ले फिर कड़ाही में
- 3
2 चम्मच तेल डाल कर गरम करें फिर पंच फोरन साबुत ( मेथी दाना,सौंफ, राई दाना कलौंजी, पीली सरसो दानाऔरहींग डाल कर
- 4
कटे हुएआंवले डालकर नमक,लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अचार मसाला(सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा और पीली सरसों मेथी का दरदरा पाउडर)
- 5
डालकर अच्छी तरह से मिला ले और बाउल में निकाल लें.. सरसों तेल को गरम करके ठंडा होने दें फिर अचार वाले बाउल में डालकर मिला लें
- 6
तैयार अचार को जार में स्टोर कर ले और पराठे पूरी चावल के साथ सर्व करें
- 7
नोट : अचार मसाले के लिए साबुत सौंफ, धनिया, मेथी दाना, जीरा, पीली सरसों और काली मिर्च को ड्राई रोस्ट कर लेंगे फिर मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लेंगे !
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (4)