मसाला पूरी (लेफ़्ट ओवर मिक्स वेजिटेबल पुलाव)

#NYY
#leftoverrecipe
चावल आधारित व्यंजनों भारतीय व्यंजनों का एक अभिन्न हिस्सा हैं और विभिन्न कारणों के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन पुलाव रेसिपी पूरे भारत में लोकप्रिय है। यह विभिन्न प्रकार की सामग्री, हर्ब्स और मसालों के साथ बनाया जाता है, आज़ मैंने इन्हीं बचे हुए पुलाव से मसाला पूरी बनाकर तैयार की है यह नाश्ते के लिए बेहतर ऑप्शन है जो बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सामग्री को एक साथ रखें अब एक बड़े बॉउल में आटा, बेसन, मसाले डालें।
- 2
अब घी, नमक डालें।
- 3
हरी मिर्च, धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें अब इसमें वेजिटेबल पुलाव डालें।
- 4
अच्छी तरह से मिक्स करें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पूरी का आटा गूंथ लें ढककर 3-4 मिनट तक रखें।अब घी लगाकर लगाकर आटा मथ लें।
- 5
अब लोई बनाकर बेल कर पूरी तैयार करें।
- 6
अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें पूरी डालकर दोनों साइड से सुनहरा होने तक मीडियम फ़्लेम पर तल लें ऐसे ही सारी पूरियां बनाकर तैयार करें।
- 7
सर्विंग प्लेट में रखें अचार,चाय के साथ सर्व करें।
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)