रगड़ा पेटिस (Ragda Pattice ki recipe in hindi)

इसे बिना प्याज, लहसुन, कम तेल और कम मसाले डालकर बनाया जाता है। सर्व करते समय चटपटा बनाने के लिए दूसरी सामग्री के साथ मसाले और प्याज़ डाले जाते। ऐसा इसलिए जिसे जो सामग्री खाने में पसंद न हो तो नहीं डाला जा या फिर कम चाहिए तो कम डाला जाता है। मैंने यह रेसिपी @SudhaAgrawal_123 की रेसिपी को देख कर बनाया है। बहुत ही अच्छा बना है।
#GT
रगड़ा पेटिस (Ragda Pattice ki recipe in hindi)
इसे बिना प्याज, लहसुन, कम तेल और कम मसाले डालकर बनाया जाता है। सर्व करते समय चटपटा बनाने के लिए दूसरी सामग्री के साथ मसाले और प्याज़ डाले जाते। ऐसा इसलिए जिसे जो सामग्री खाने में पसंद न हो तो नहीं डाला जा या फिर कम चाहिए तो कम डाला जाता है। मैंने यह रेसिपी @SudhaAgrawal_123 की रेसिपी को देख कर बनाया है। बहुत ही अच्छा बना है।
#GT
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सफेद मटर को धो कर 6-7 घंटे तक भिगो दें। जब मटर फूल जाए तो उसे एक बार फिर से धो कर कुकर में डालें। उसमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक और अदरक डालकर पानी डाल दें।
- 2
कुकर का ढक्कन बंद करके 4 सीटी होने तक पका लें। कुकर को ठंडा होने दें और उसके बाद ढक्कन खोलें। मटर पक गए होंगे लेकिन पानी थोड़ा ज्यादा होगा।
- 3
अब उसमें छोले मसाला और गरम मसाला डालकर तेज ऑच पर उबाल कर ग्रेवी गाढ़ी कर लें। जब तक कुकर ठंडा हो रहा हो या ग्रेवी गाढ़ी हो रही हो उस समय हरी चटनी बना लें। विडियो में जितनी गाढ़ी ग्रेवी रखनी है। पेटिस रस सोख लेता है इसलिए जितने रस वाली रगड़ा पेटिस चाहिए वैसी ही पतली ग्रेवी रखें। ग्रेवी गाढ़ी होने के बाद गैस ऑफ करके उसे साइड में रख कर पैटिस बनाना शुरू करें।
- 4
आलू को छीलकर मैश कर लें। फिर उसमें नमक, मिर्च पाउडर औरकॉर्न फ्लोर डाल कर मिक्स करें और टिक्की का शेप दे दे।
- 5
अब नानस्टिक फ्रांइग पैन या तेल से चिकना लोहे का तवा गरम करके उसमें थोड़ा तेल डालें। फिर उसमें पेटिस रख दे। मैंने चार कैविटी वाला मिनी उत्तपम पैन यूज किया है इसलिए एक बार में चार ही डाला। थोड़ी देर उसे सिंकने दे। उसके बाद उसके ऊपर तेल डालें।
- 6
फिर उसे पलट दे और दूसरी साइड भी लाल होने दे। पेटिस के साइड से थोड़ा तेल डाल दे। पहले साइड में कम लाल लगे तो एक बार और पलट दे।
- 7
अब उसे प्लेट में निकाल कर दूसरी पारी के पेटिस को सेंकने के लिए रख दे। दूसरी पारी के पेटिस के सिंक जाने के बाद सर्विग प्लेट अरेंज करने के लिए सारी सामग्री तैयार कर लें,जिसे की आप पहले से भी तैयार करके रख सकती है। प्याज को छिल और धो कर छोटे टुकड़े में काट लें। धनिया पत्ती भी धो कर काट लें। एक प्लेट में काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भूना जीरा पाउडर निकाल लें।
- 8
प्लेट में थोड़ा रगड़ा डाले और उसके ऊपर पेटिस अपने अनुसार एक या दो रखें। फिर से उसके ऊपर रगड़ा डाले। फिर उसमें मसाले,हरी चटनी,मीठी चटनी, प्याज, धनिया पत्ती और बारीक सेव एक एक करके फैला कर डालते जाए।
- 9
इस प्लेट में जितना रगड़ा डाला गया है वह एक पेटिस के साथ सर्व करने के लिए सही लेकिन 2 के साथ सर्व करने के लिए और रगड़ा डाले। रगड़ा को पेटिस के ऊपर भी डालना चाहिए लेकिन मुझे पिक लेना था इसलिए नहीं डाला नहीं तो इसे सर्व करने का सही तरीका यही है कि पहले पेटिस डाले फिर उसे रगड़ा से कवर करें और बाकी सामग्री डाल दे।
- 10
इस आप शाम के नाश्ते में सर्व कर सकती है।
- 11
#नोट -- इसे और कलरफुल बनाने के लिए अनार के दाने या फिर गाजर कद्दूकस करके डाल दे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (23)