व्रत वाली हार्ट शेप कटलेट

व्रत स्पेशल हार्ट शेप कटलेट
उपवास के दिनों में भी स्वाद और सेहत का परफेक्ट संगम…
सामक चावल, उबले आलू और हल्के मसालों से बनी ये हार्ट शेप व्रत वाली कटलेट ना सिर्फ दिखने में प्यारी है बल्कि शरीर को हल्का, हेल्दी और एनर्जी से भरपूर भी रखती है।
सात्विक और दिल से बनाए हुए स्वाद जो हर बाइट में व्रत की पवित्रता, घर का प्यार और सेहत का खज़ाना छुपे होती है।
व्रत हो तो ऐसा — टेस्टी भी, हेल्दी भी और दिल को खुश करने वालीं हो,आप भी बनाइए और अपने उपवास को बनाइए ।
#CAS
#Tea_time_snacks
#व्रत_वाली_हार्ट_शेप_कटलेट

कुकिंग निर्देश
- 1
व्रत वाली हार्ट शेप कटलेट:-
सबसे पहले समक चावल को रोस्ट कर लीजिए जब तक थोड़ी नमी नहीं चली जाए।
अब इसे ठंडे कर के एक मिक्सर जार डाल दीजिए
साथ ही मूंगफली डाल कर डालकर दरदरा ग्राइंड कर लीजिए। - 2
आलू और बेस तैयार कर लीजिए :-
अब एक बड़े बाउल में उबले ग्राइंड किए हुए चावल और मूंगफली को जरूरत अनुसार पानी डालकर 5 -7 मिनिट के लिए भिगो दीजिए ताकि हल्की सॉफ्ट हो जाए और बाइंड कर ने में आसान हो जाए । - 3
अब इसमें हुए उबले हुए आलू,हरी मिर्च, शिमला मिर्च, बीटरूट, अदरक, सिंधा नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नींबू रस डालकर हाथ या चम्मच से अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
जितना स्मूद होगी कटलेट उतने अच्छे बनेगी अब एक पोषण जितने लीजिए फिर थप थापा के फैला दीजिए फिर हार्ट शेप कुकी कटर से आकर दे दीजिए। - 4
ऐसे ही सारे कटलेट तैयार कर लीजिए अब तवा या पैन को मध्यम आंच पर गरम कीजिए।
धीमी से मध्यम आंच पर जल्दी पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिए आप चाहो तो शालों फ्राई कर सकते हो।
लीजिए आपकी टेस्टी हेल्दी व्रत वाली हार्ट शेप कटलेट तैयार है। - 5
अब गरमा-गरम कटलेट को व्रत वाली हरी चटनी, दही या मूंगफली चटनी के साथ सर्व कीजिए
ऊपर से थोड़ी सी धनिया डालेंगे तो और स्वादिष्ट लगेगी,मैने तो बीटरूट और नारियल वाली व्रत वाली चटनी बनाई थी। - 6
नोट्स :-मिश्रण ज़्यादा गीला नहीं राखिए गा और धीमी आंच = ज्यादा क्रिस्पी कटलेट
मूंगफली डालने से स्वाद और टेक्सचर दोनों बढ़ते हैं।
चाहें तो कद्दूकस किया लौकी या गाजर (व्रत में) भी डाल सकते हो ।
टिप्स
कटलेट को कुरकुरा बनाने के लिए, तलने से पहले उन्हें थोड़ी देर फ्रिज में रख सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)