वेजिटेबल सत्तू रोल्स

#CAS
#Week2
#कुकएंडशाइन
झटपट बनने वाली रेसिपी थीम चल रही हैं मैंने हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल सत्तू रोल्स बनाए हैं जो बनने में बहुत आसान और जल्दी से बन जातें हैं।
वेजिटेबल सत्तू रोल्स
#CAS
#Week2
#कुकएंडशाइन
झटपट बनने वाली रेसिपी थीम चल रही हैं मैंने हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल सत्तू रोल्स बनाए हैं जो बनने में बहुत आसान और जल्दी से बन जातें हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारी सामग्री को एक साथ रखें।
- 2
एक बॉउल में सत्तू, आटा, अजवाइन डालें।
- 3
1 चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सोफ़्ट आटा गूंथ लें ढककर 3-4 मिनट तक ढककर रखें।
- 4
एक बॉउल में आलू मैश कर शिमला मिर्च, गाजर डालें।
- 5
हरी मिर्च, धनिया पत्ती डालें अब मसाले डालें।
- 6
नमक डालकर मिक्स करें अब आटे में घी लगाकर मथ लें लोई बनाकर पतली रोटी बेल लें चारों तरफ से किनारे कट करें।
- 7
4 पीस में डिवाइड कर लें घी लगाकर अब स्टफिंग रखें।
- 8
किनारे पर घी लगाकर फ़ोल्ड़ करें पैन में घी डालकर गरम करें।
- 9
रोल्स डालकर मीडियम फ़्लेम पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक दोनों साइड से फ्राई करें।
- 10
हमारे रोल्स बनकर तैयार है सर्विंग प्लेट में रखें और सॉस, चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (13)