सांभरीयु उंधियू (भरवा उंधियू)

#CAS
#Bye Bye Winter
गुजरात की एकदम फेमस डिश उंधियू जिसमें कई तरह के सब्जियां डालकर बनाया जाता है खास तौर पर विंटर में आने वाली सभी सब्जियों को डालकर यह उंधियू बनाया जाता है और साथ में पूरी यह एवरग्रीन कांबिनेशन है कोई भी त्योहार हो, शादी हो उसमें यह उंधियू तो हमेशा बनाए ही जाता है तो सोचा क्यों ना इसी पलों को याद करते हुए विंटर केजाते-जाते कुछ सब्जियों मिल रही है तो उंघियु क्यों ना बनाया जाए लेकिन कुछ अलग तरह से बनाया है इसे भरवा उंधियू भी कह सकते हैं
📌 सारी सब्जियों का संगम ऐसा कह सकते हैं
📌 उंघियु के साथ खाने के लिए जो पूरी बनाई है वह भी हेल्दी है और वह भी चावल के आटे से बनाई है सच में बहुत ही टेस्टी लगती है।
सांभरीयु उंधियू (भरवा उंधियू)
#CAS
#Bye Bye Winter
गुजरात की एकदम फेमस डिश उंधियू जिसमें कई तरह के सब्जियां डालकर बनाया जाता है खास तौर पर विंटर में आने वाली सभी सब्जियों को डालकर यह उंधियू बनाया जाता है और साथ में पूरी यह एवरग्रीन कांबिनेशन है कोई भी त्योहार हो, शादी हो उसमें यह उंधियू तो हमेशा बनाए ही जाता है तो सोचा क्यों ना इसी पलों को याद करते हुए विंटर केजाते-जाते कुछ सब्जियों मिल रही है तो उंघियु क्यों ना बनाया जाए लेकिन कुछ अलग तरह से बनाया है इसे भरवा उंधियू भी कह सकते हैं
📌 सारी सब्जियों का संगम ऐसा कह सकते हैं
📌 उंघियु के साथ खाने के लिए जो पूरी बनाई है वह भी हेल्दी है और वह भी चावल के आटे से बनाई है सच में बहुत ही टेस्टी लगती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
भरवा उंधियू बनाने के लिए सबसे पहले मसाला बनाएंगे इसके लिए ताजा नारियल, हरा धनिया, भुना हुआ चने का आटा,मूंगफली का पाउडर और सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ गरम मसाला,
- 2
सफेद तिल, तीखी हरी मिर्च, अदरक कद्दूकस किया हुआ नींबू का रस, हरा लहसुन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करेंगे साथ में लाल मिर्च पाउडर, धनिया जीरा, पाउडर हल्दी पाउडर और तेल डालकर मिक्स करेंगे।
- 3
कुछ सब्जियों लेंगे जैसे कुंदरु, हरी मिर्च और बैंगन उसमें कट लगा देंगे
- 4
बनाया हुआ मसाला उसमें भरेंगे प्रेस करके अच्छी तरह से भरेंगे और जो बचा हुआ मसाला है उसमें पापड़ी वालोर,रतालू, शकरकंद और आलू को डालकर मिक्स करके मरिनेशन करके छोड़ देंगे।
- 5
सब्जी में डालने वाला मेथी मुठिया बना देंगे बोल में मेथी के पत्ते को अच्छी तरह से साफ करके धोकर उसमें डालेंगे बारीक काटेंगे उसमें बेसन, गेहूं का आटा,अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया जीरा पाउडर, चीनी, नींबू का रस और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करेंगे जरूर के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुठिया का आटा तैयार करेंगे और गर्म तेल में तले ।
- 6
अब सब्जी बनाने के लिए एक ग्रेवी तैयार करेंगे पेस्ट बनाएंगे मिक्सर जार में प्याज, लहसुन, टमाटर को क्रश करके एक पेस्ट बनाएंगे।
- 7
अब कुकर में सबसे पहले तेल डालकर गर्म करेंगे और जो भरी हुई मिर्च है उसे तलकर अलग निकाल लेंगे क्योंकि उसको साथ में नहीं पकाएंगे वह ऊपर से डालेंगे तो और भी टेस्टी लगेगी।
- 8
फिर से उसमें थोड़ा और तेल डालकर उसमें राइ, तेज पत्ता, चकरी फूल,साबू धनिया, काली मिर्च और जीरा डालकर सोते करेंगे अदरक और मिर्च की पेस्ट डालेंगे और साथ में जो टमाटर और लहसुन की जो ग्रेवी बनाई थी वह डालकर मिक्स करेंगे नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया जीरा पाउडर डालकर मसाले करेंगे डालेंगे और उसे पकाएंगे अब जो मेरीनेशन किए हुई सब्जी थी वह उसमें डाल देंगे मसाले के साथ डालेंगे थोड़ा पानी डालेंगे और मिक्स करेंगे साथ में हरी तुवर के दाने हरे मटर डालकर मिक्स करेंगे थोड़ा पानी डालेंगे और कुकर का ढक्कन बंद करके एक से डेढ़ सिटी करेंगे
- 9
कुकर ठंडा होने पर उसे पर तली हुई मिर्च बने हुए मेथी के मुठिया डालकर फिर से आधी सीटी करेंगे क्योंकि पहले की सब्जी अच्छी तरह से पक चुकी है लेकिन मुठिया और हरी मिर्च साथ में अच्छी तरह से घुल जाए इसके लिए आधी सिटी करेंगे और इस तरह से हम भरवा उंधियू की सब्जी तैयार करेंगे
- 10
अब चावल के आटे की पूरी बनाने के लिए बर्तन में पानी को गर्म करेंगे उसमें नमक चिल्ली फ्लेक्स और तेल डालकर पानी को उबालेंगे और उसमें धीरे-धीरे करके चावल का आटा डालते हुए बेलन की मदद से मिलते रहेंगे गैस की आंच को बंद करेंगे हल्का ठंडा होने पर उसे तेल वाला हाथ करके मसलेंगे
- 11
अब उसकी छोटी-छोटी बोल बनाकर पेड़ा बनाकर पूरी बेलेंगे और गर्म तेल में करेंगे आप देख सकते हैं कि चावल के आटे की पूरी एकदम फूली फूली तैयार है
- 12
भरवा उनके ऊपर नींबू का रस और नारियल कद्दूकस किया हुआ हरा धनिया से सजाकर अब इस गरमा गरम चावल के आटे की पूरी को एकदम चटकेदार टेस्टी स्वादिष्ट हेल्दी ऐसे भरवा उंधियू के साथ एंजॉय करेंगे साथ में इस विंटर को भी जाते-जाते एंजॉय करेंगे
- 13
- 14
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













































कमैंट्स (14)
i will try surely 😉