मक्की मूली पराठा

मक्की मूली पराठा सर्दियों का एक पौष्टिक और ग्लूटेन फ्री व्यंजन है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है । शरीर को गर्माहट प्रदान करने के लिए सर्दियों में मक्की मूली पराठा बहुत पसंद किया जाता है यह आटा प्रोटीन का पावरहाउस है यह पाचन सुधारने , कब्ज कम करने ,शरीर को गर्माहट प्रदान करने, और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदे मंद है मक्की का फाइबर और मूली के पोषक तत्व मिलकर वजन प्रबंधन में भी फायदेमंद हैं यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर हृदय के लिए लाभ कारी है आज मैने मक्के के आटे के साथ गेहूं का आटा मिलाया है और कद्दूकस की हुई मूली और विभिन्न मसालों को मिलकर स्वादिष्ट और पौष्टिक पराठा बनाया है ।
#CAS
#Week3
#Bye Bye विंटर
#मक्की मूली पराठा
#Cookpadindia

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मक्की मूली पराठा बनाने की सभी सामग्री इकठ्ठी कर लें मूली को छीलकर कद्दूकस करें।
- 2
अदरक, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को मिक्सी में दरदरा क्रश करें। अब एक बर्तन में दोनों आते को छन्नी से छान लें
- 3
अजवाइन, नमक, मसाले, क्रश किया अदरक-धनिया-हरी मिर्च और कद्दूकस की हुई मूली मिलाएं
- 4
ऑयल डालें और बाकी कटी हरी धनिया पत्ती मिलाएं आटा गूंथें मूली के पानी से ही आटा बांध जाएगा, जरूरत हो तो थोड़ा गरम पानी डालें।
- 5
आटे की लोइयां बनाएं। सिलिकॉन शीट पर हल्का सा आटे का परथन लगाकर लोई बेलें।
- 6
तवे पर पराठा रखें, धीमी आंच पर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें।
- 7
गरमागरम पराठा अचार, दही या चटनी के साथ सर्व करें।
- 8
इसे आप नाश्ते में या लंच डिनर में भी खा सकते हैं ।
- 9
टिप्स
सिलिकॉन शीट पर बेलकर धीमी आंच पर सेंकने से पराठा फटता नहीं और अच्छी तरह सिकता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (19)