नवरात्री का प्रसाद

#FF
नवरात्री का प्रसाद नवरात्री सभी राज्यों मे मनाई जानेवाली फेस्टिवल है इसे अलग अलग नमो से फेस्टिवल मनाई जाती है ये प्रसाद मैंने बिहार मे बनाई जाने प्रसाद है जो माता जी को भोग लगया जाता है
नवरात्री का प्रसाद
#FF
नवरात्री का प्रसाद नवरात्री सभी राज्यों मे मनाई जानेवाली फेस्टिवल है इसे अलग अलग नमो से फेस्टिवल मनाई जाती है ये प्रसाद मैंने बिहार मे बनाई जाने प्रसाद है जो माता जी को भोग लगया जाता है
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल वाली पूरी बनने के लिए पहले हल्दी और नमक डाल कर दाल को उबाल लेना है फिर थोड़ा ठंडा हो जाएं तो ग्राइंड कर देना है अब इसमें जीरा नमक डाल कर मिला देना है
- 2
अब आटे को गूंद लेना है और छोटा छोटा लोई बना लेना है फिर ग्राइंड किये दाल को लोई मे भर देना है और चकला बेलन से पूरी जैसा बेल देना है फिर कढ़ाई मे तेल गरम हो जाएं तो पूरी को छान लेना है
- 3
अब हलवा बनाने के लिए एक कढ़ाई मे घी डाल देना है गरम हो जाएं तो रवा को डाल कर हल्का सा भुज लेना है
- 4
भुज जाएं तो जरूरत अनुसार पानी को डाल देना है और फिर चीनी को डाल देना है अच्छे से मिला देना है अब पानी को और सूखा देना है पानी अच्छे से सुख जाएं तो गैस को बंद कर देना है और हलवा को एक थाली मे घी लगा कर फैला देना है ताकि ठंडा हो जाएं
- 5
चना की सब्जी बनने के लिए चना को पहले नमक डाल कर उबाल लेना है अब एक कढ़ाई लेना है उसमे ऑयल डाल देना है गरम हो जाएं तो जीरा को डाल देना है फिर मिर्ची और तेज़ पत्ता को डाल देना है टमाटर का ओस्ते बना लेना है
- 6
1 मिनट बाद टमाटर के पेस्ट को डाल देना है और सब मसालो को भी हल्दी पाउडर मिर्ची पाउडर धनिया पाउडर और नमक सब डाल कर मिक्स कर देना है 5-7 मिनट तक मसाला को पका लेना है फिर उबले हुऐ चना को डाल देना है और जरूरत अनुसार पानी को डाल देना है
- 7
अब सब्जी को 2 मिनट तक और पका लेना है उबाल आने लगे तो लास्ट मे गरम मसाला को डाल कर मिक्स कर देना है अब हरा धनिया से गर्नीश करें अब सब्जी तैयार है
- 8
गुड़ का खीर बनाने के लिए एक बर्तन मे पानी को बिठा देना है उबाल आने लगे तो गुड़ को डाल देना है और गुड़ गल जाएं तो चावल को डाल देना है 5-7 मिनट मे खीर का चावल पक जाता है अब गैस को बंद कर देना है अब प्रसाद का खीर तैयार है
- 9
अब सभी प्रसाद तैयार है इसे माता जी को भोग लगाया जाता है फिर कन्या को भोजन कराया जाता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स