तुरई का रायता

तुरई का रायता
कुकिंग निर्देश
- 1
तुरई को छिल लें और अब उसे धूल कर कद्दूकस करे, हरी मिर्च, धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
- 2
गैस पर पैन रखे अब उसमे घी डाले गर्म हो जाय तब कद्दूकस की हुई तुरई डाले और उसे भुने। इसे भुनने में इसमें से पानी निकलने लगेगा तो इसे ड्राई होने तक 5 मिनट तक भुने।
- 3
5 मिनट बाद ये कुक हो गया है और इसका सारा पानी सुख गया है। गैस बंद करे इसे प्लेट में निकाले। बड़े बाउल में दही की निकाले अब इसमें चीनी, काला नमक और नमक डाल कर इसे अच्छे से फेंट।
- 4
अब इसमें तुरई डाले साथ ही में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ती डाल दें। सभी को अच्छे से मिक्स करे और अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर डाले, सभी को अच्छे से मिक्स करें।
- 5
तैयार है स्वादिष्ट और हेल्दी तुरई का रायता। सर्व करें इसे दाल चावल या चपाती के साथ। बहुत ही स्वादिष्ट बनी है।
- 6
टिप्स
तुरई का रायता बनाने के लिए इसे कद्दूकस कर घी में भून कर बनाने से इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है। उबाल कर बनाने से इसमें पानी का स्वाद लगने लगता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (7)