गुड़ अलसी ड्राई फ्रूट्स लड्डू

#CA26
#Week2 मिस्ट्री बास्केट
#गुड़
आज मैने गुड़ , अलसी और ड्राई फ्रूट्स से लडडू बनाए है। गुड़ और अलसी के लड्डू आयरन से भरपूर इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता हैं यह ओमेगा 3 फैटी एसिड , फाइबर , आयरन एंटी ऑक्सीडेंट का पावर हाउस है। जोड़ों के दर्द से राहत और हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में इसको खाने से बहुत फायदे है। इस लड्डू को बनाने में मैने ड्राई फ्रूट्स को भी डाला है।
गुड़ अलसी ड्राई फ्रूट्स लड्डू
#CA26
#Week2 मिस्ट्री बास्केट
#गुड़
आज मैने गुड़ , अलसी और ड्राई फ्रूट्स से लडडू बनाए है। गुड़ और अलसी के लड्डू आयरन से भरपूर इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता हैं यह ओमेगा 3 फैटी एसिड , फाइबर , आयरन एंटी ऑक्सीडेंट का पावर हाउस है। जोड़ों के दर्द से राहत और हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में इसको खाने से बहुत फायदे है। इस लड्डू को बनाने में मैने ड्राई फ्रूट्स को भी डाला है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को निकाले, गैस पर पैन रखे अब उसमे अलसी डाले और उसके चटकने तक उसे ड्राई रोस्ट करे। अब इसे प्लेट में निकाले।
- 2
उसी पैन में तिल और कद्दू के बीज डाले और उसे भी धीमी आंच पर भुने। थोड़ा भुनने पर इसमें नारियल का चूरा डाले और उसे भी इसी के साथ भून ले। इस सभी को भून कर प्लेट में निकाले।
- 3
अब उसी पैन में 1 टेबल स्पून देशी घी डाले गर्म हो जाय तब मखाना, बादाम और छुहारा डाल कर इसे भी भून ले। इसे भी प्लेट में निकाले और थोड़ा ठंडा होने दे।
- 4
अब उसी पैन में 1 कप पानी डाल दे और गुड़ को छोटे टुकड़े में तोड़ कर डाले और इसे पकाए। इसमें 1 टेबल स्पून देशी घी डाले। अलसी ठंडा हो गया है इसे मिक्सर जार में डाले और दरदरा पीस ले।
- 5
पीस हुए अलसी को प्लेट में निकाले और उसी जार में बादाम, छुहारा और मखाना डाले अब इसे भी दरदरा पीस ले।
- 6
गुड़ को मेल्ट होने और गाढ़ा होने तक पकाएं, इसे चेक करें ये गाढ़ा हो गया है तो इसमें सोंठ पाउडर, काली मिर्च पाउडर डाल दे गैस बंद करे, गुड़ की चाशनी तैयार है। सभी पीसी हुई सामग्री को बड़े बर्तन में डाल दें साथ में तिल और पंपकिन सीड्स भी डाल दे इसे नहीं पीसना है।
- 7
अब इसमें गुड़ की तैयार चाशनी को डाले सभी को अच्छे से मिक्स करें। अब हाथों पर पानी लगा कर इसके छोटे छोटे लडडू बनाए।
- 8
सारे लडडू इसी तरह बनाए और प्लेट में रखे। तैयार है स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़, अलसी ड्राई फ्रूट्स लड्डू। इसे साफ डब्बे में स्टोर करे और सभी को इसे खिलाए।
- 9
टिप्स
ड्राई फ्रूट्स को 1 चम्मच घी में भून कर डालने से इसका टेस्ट बहुत अच्छा हो जाता है, और इसे दरदरा पीस कर मिलाए पाउडर नहीं बनाए।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (9)