मिस्ट्री बास्केट स्पेशल कच्चा केला की चिप्स

घर पर बने हुए एकदम कुरकुरे और स्वादिष्ट केले के चिप्स।
बाहर मिलने वाले पैकेट चिप्स से कहीं ज्यादा हेल्दी और फ्रेश, और सबसे खास बात इसमें अपने हाथों का प्यार भी शामिल है।जब भी कुछ क्रिस्पी खाने का मन हो, तो यह रेसिपी एकदम परफेक्ट है।ना कोई प्रिज़र्वेटिव, ना कोई मिलावट, बस सादा और असली स्वाद जो दिल खुश कर दे।हर एक बाइट में ऐसा मज़ा कि बार-बार खाने का मन करे।
चाय के साथ हो या हल्की भूख में स्नैक, केले के ये चिप्स हर मौके पर अच्छे लगते हैं।
यकीन मानिए, एक बार बनाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे।"**
#CA26
#week5
#मिस्ट्री_बास्केट_स्पेशल
#कच्चे_केले_की_चिप्स

कुकिंग निर्देश
- 1
केले की चिप्स सबसे पहले कच्चे केले को अच्छे से धो लीजिए अब उनका छिलका निकाल लीजिए (आप चाकू या पीलर की मदद ले सकते हैं)।
छिलने के तुरंत बाद केले को पानी में डाल दें ताकि वो काले न पड़े।अब केले पतले स्लाइस में काट लीजिए
आप स्लाइसर का इस्तेमाल करेंगे तो चिप्स एकदम बराबर और पतले बनेगी। - 2
अब एक बड़ी बर्तन में एल पानी लीजिए उसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए अब कटी हुई केले की स्लाइस तैयार किए हुए पानी में डाल दीजिए इससे चिप्स में स्वाद और हल्का रंग देगा।
- 3
अब हल्के हाथो केले की स्लाइस पोंछ लीजिए फिर एक कड़ाई में गरम कर लीजिए,अब तेल में केले के स्लाइस डालें (एक बार में ज्यादा न डालें),अब चिप्स को मध्यम आंच पर धीरे-धीरे तलें।
बीच-बीच में हल्के से चलाते रहें ताकि चिप्स आपस में चिपके नहीं। - 4
जब चिप्स का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और आवाज क्रिस्पी आने लगे,तो समझ जाएं कि चिप्स तैयार हैं।चिप्स को तेल से निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए,अब ऊपर से काली मिर्च या लाल मिर्च छिड़कें और हल्का मिक्स कर लीजिए।
- 5
लीजिए आपकी केले की चिप्स बन कर तैयार है चिप्स को पूरी तरह ठंडा होने दीजिये,फिर एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें – ये कई दिनों तक कुरकुरे रहेंगे ।
टिप्स
पतले स्लाइस = ज्यादा क्रिस्पी चिप्स!
हमेशा मध्यम आंच पर तलें!
नमक हल्दी की पानी में जरूर भिगोए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)