यम्मी वडा पाव

वडा पाव भारत का सबसे लोकप्रिय और सुलभ स्ट्रीट फूड है जिसे अक्सर भारतीय बर्गर भी कहा जाता है इसकी खासियत है कि इसमें मौजूद कुरकुरे आलू बड़ा/वडा या जिसे की बटाटा बड़ा/वडा भी कहा जाता है मुलायम पाव और तीखी और चटपटी चटनी का बहुत ही अमेजिंग कांबिनेशन होता है जो की बहुत ही कम पैसों में बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट स्नैक्स के तौर पर उपलब्ध होता है
तो चलिए हम बनाते हैं यम्मी वडा पाव
#CA26
#Week_13
#स्ट्रीट_फूड
#वडापाव
#Cookpad
यम्मी वडा पाव
वडा पाव भारत का सबसे लोकप्रिय और सुलभ स्ट्रीट फूड है जिसे अक्सर भारतीय बर्गर भी कहा जाता है इसकी खासियत है कि इसमें मौजूद कुरकुरे आलू बड़ा/वडा या जिसे की बटाटा बड़ा/वडा भी कहा जाता है मुलायम पाव और तीखी और चटपटी चटनी का बहुत ही अमेजिंग कांबिनेशन होता है जो की बहुत ही कम पैसों में बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय स्ट्रीट स्नैक्स के तौर पर उपलब्ध होता है
तो चलिए हम बनाते हैं यम्मी वडा पाव
#CA26
#Week_13
#स्ट्रीट_फूड
#वडापाव
#Cookpad
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आलू को छील कर मैश कर लेंगे प्याज और हरी मिर्च और धनिया को बारीक काट लेंगे, अभी कढ़ाई लेंगे उसमें एक चम्मच तेल डालेंगे और उसमें जीरा राइ हींग करी पत्ता डालकर प्याज आलू और हरी मिर्च डालकर एक से दो मिनट तक सकेंगे और फिर इसमें नमक मिर्च हल्दी अमचूर पाउडर सबको डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और फिर हरा धनिया डालकर आलू का मसाला बना लेंगे
- 2
- 3
- 4
अब बोल में हम बेसन लेंगे और उसमें नमक मिर्च हल्दी और हींग डालकर इसका पानी के साथ गाढ़ा घोल बना लेंगे
- 5
मिक्सी के जार में मूंगफली लहसुन नमक और लाल मिर्च डालकर इसे दरदरा पीस लेंगे मैंने इसमें एक चम्मच पानी डाला है आप चाहे तो इसे सुखा भी पीस सकते हैं
- 6
हमारा आलू का मसाला ठंडा हो चुका है तो अब हम इसके गोलीया बनाएंगे और फिर उसे बेसन के गोल में डीप करके गर्म तेल में फ्राई कर लेंगे और इसके साथ ही हम हरी मिर्च को भी तेल में तल लेंगे
- 7
- 8
अब हम वडा पाव को असेंबल करेंगे तो हम एक पाव लेकर उसे बीच से कट करेंगे और उसमें एक साइड ग्रीन चटनी लगाएंगे और दूसरी साइड इसमें लहसुन और मूंगफली की चटनी लगाएंगे अब हम इसके बीच में बड़ा को रखेंगे और पांव को हल्का सा बंद करके इसे आप पैन पर हल्का सा घी लगाकर दोनों तरफ से हल्का रोस्ट कर सकते हैं या आप इसे बिना सेके भी खा सकते हैं और फ्राई करी हुई हरी मिर्च के साथ इसे हरी चटनी और टोमेटो केचप के साथ सर्व करेंगे
- 9
- 10
तो लीजिए हमारे मजेदार और स्वादिष्ट मुंबई स्टाइल वडा पाव बनकर तैयार है बारिश के मौसम में आप गरमा गरम चाय के साथ एंजॉय करें 😋👌❤️🫰
- 11
टिप्स
बटाटा वड़ा या आलू वड़ा को आप और क्रिस्पी बनाने के लिए बेसन के साथ एक चम्मच चावल का आटा भी मिक्स कर सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




































कमैंट्स (18)