मसाला मशरूम

Anupama Maheshwari @Maheswari1234
मसाला मशरूम
कुकिंग निर्देश
- 1
मशरूम धोकर दो टुकड़ों में काटें।
- 2
कटे मशरूम में किचन किंग मसाला, 1टीस्पून नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, 1टीस्पून धनिया पाउडर, 1/2टीस्पून हल्दी, अदरक और दही मिलाकर 10 मिनट मेरिनेट करें।
- 3
प्याज और टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट लें| कुकर में घी गरम करें, जीरा और हींग डालें।
- 4
जीरा तड़कने पर प्याज डालकर हल्का सुनहरा भूनें।टमाटर डालें, 2-3 मिनट मध्यम आंच पर भूनें।
- 5
बाकी मसाले और नमक डालें, 1/4 कप पानी डालकर 2 सीटी लगाएँ।ढक्कन खोलें, हरी मिर्च डालें, 1-2 मिनट भूनें।
- 6
बटर डालें, मेरिनेटेड मशरूम डालें, 1 गिलास पानी डालकर 1 सीटी लगाएँ।
- 7
कुकर खोलें, कसूरी मेथी और हरा धनिया डालें, 5 मिनट ढककर रखें।
टिप्स
आप चाहें तो मशरूम को और ज्यादा स्पाइसी बनाने के लिए हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26262586


















कमैंट्स (28)