मिसल पाव

Priti Mehrotra @Priti0707
मिसल पाव
कुकिंग निर्देश
- 1
साबुत मूंग और मोंठ को एक दिन पहले भिगो कर थोड़ा अंकुरित कर लें। सभी तैयारी कर लें। सभी मसाले निकालें ।
- 2
अंकुरित मूंग और मोंठ को आधी हल्दी और नमक डालकर 3,4 सीटी दें।
- 3
कढ़ाई में तेल डालकर जीरा और खड़े मसाले डालें। कटा प्याज डालकर भूनें। जब प्याज गुलाबी हो जाए तो कटा टमाटर और अदरक हरी मिर्च डालकर भूनें। नमक भी एड करें जिससे मसाला अच्छे से भून जायें।मसाले वाली पिक लेनी रह गई है।
- 4
उबले मूंग मोंठ को पानी डालकर अच्छे से पकाएं। ग्रेवी को थोड़ा पतला रखें। गैस बंद कर के 1 चम्मच नींबू का रस डालें।एक बाउल में मिसल निकालें।
- 5
ऊपर से कटा प्याज और फरसान डालें और पाव को हल्का सेक कर मिसल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26307698

















कमैंट्स (8)