पंजाबी स्टाइल में राजमा मसाला
#CA26
Week 16
राजमा
कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा को 8 घंटा भिगोकर छोड़ दे फिर उसमें तेज पत्ता नमक दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर उबालने,
- 2
टमाटर प्याज हरी मिर्च अदरक लहसुन सबको हल्का सा फ्राई करके मिक्सी के जार में डालकर पीस ले
- 3
अब एक कढ़ाई में तेल डालें उसमें जीरा डालकर चटकने दे, फिर कश्मीरी लाल मिर्च नमक लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर 2 मिनट के लिए चलाएं
- 4
2 मिनट के बाद मिक्सी में पिसे हुए मसाले ऐड करके तब तक चलाएं जब तक मसाला अच्छी तरह से भून जाए, मसाला भुनाने के बाद उबले हुए राजमा को डालकर अच्छी तरह से चलाएं
- 5
अब इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डालें और इसे ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें 10 मिनट के बाद गैस ऑफ कर दे और इसे निकाल ले
- 6
आप राजमा को रोटी या चावल दोनों किसी के साथ सर्व कर सकते हैं
- 7
मैं यहां पंजाबी स्टाइल में राजमा बनाया है आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी हमें जरूर बताएं हम मिर्ची नहीं लिखते इसलिए नहीं हुआ
टिप्स
राजमा को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें इमली का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (8)