फ्यूजन पनीर खमन चाट (Gujarati thali)

Payal Sachanandani @kitchen_queen_Payal
फ्यूजन पनीर खमन चाट (Gujarati thali)
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन, दही, नींबू, हल्दी, चीनी, नमक और पानी मिलाकर घोल बनाएं।
- 2
इनो डालकर फेंटें । कटोरी में बैटर डालें, बीच में छोटी कटोरी रखें ताकि कटोरी शेप बने। स्टीम करें 15 मिनट तक, फिर ठंडा होने दें और छोटी कटोरी निकालें
- 3
पनीर स्टफिंग के लिए तेल में अदरक, लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर भूनें।
- 4
पनीर, हरी मिर्च, सेजवान सॉस, टमाटर सॉस, नमक डालकर मिलाएं। पनीर स्टफिंग तैयार है।
- 5
खमन कटोरी के बीच में स्टफिंग भरें।
- 6
ऊपर से हरी चटनी, इमली चटनी, नारियल, धनिया और चाट मसाला डालें।
टिप्स
कटोरी शेप बनाने के लिए बैटर डालते समय छोटी कटोरी का उपयोग करें। स्टीमिंग के बाद खमन को ठंडा होने दें ताकि वह आसानी से बाहर निकल सके।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26309222









कमैंट्स (16)