#लाल पास्ता-मीठा दलिया (सैटरडे मस्ती)

#CA2026 week 17
हफ़्ते के लास्ट दिन अगर मस्ती वाला खाना न खाएं तो क्या फ़ायदा आज बनाया चिल्ली सॉस पास्ता और दूध वाला मीठा दलिया बच्चे तो मस्ती से झूम उठे
#लाल पास्ता-मीठा दलिया (सैटरडे मस्ती)
#CA2026 week 17
हफ़्ते के लास्ट दिन अगर मस्ती वाला खाना न खाएं तो क्या फ़ायदा आज बनाया चिल्ली सॉस पास्ता और दूध वाला मीठा दलिया बच्चे तो मस्ती से झूम उठे
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पास्ता उबाल लें ध्यान से फिर तुरन्त छान लें
- 2
एक बार ठंडे पानी से धो लें छान कर एक बर्तन में रखें एक चम्मच तेल डाल मिला दे वे चिपकेगे नहीं
- 3
अब प्यूरी की तैयारी करे प्याज काट लें लहसुन भी छील काट ले एक प्लेट में नमक काली मिर्च पाउडर व अजिनोमोटो रख लें टमाटर पीस कर तैयार कर लें
- 4
कढ़ाई गर्म कर एक चम्मच घी डाल कर लहसुन डाल कर प्याज डाल फ्राई करें
- 5
अब टमाटर प्यूरी डाल सब मसाले डाल लें साथ ही चिली सॉस डालकर अच्छे से मिक्स करें
- 6
बस अब पास्ता डाल मिक्स करे साथ ही मक्खन भी डालना है अब दो चार मिनट फ्राई कर निकाल गर्म गर्म परोसें
- 7
लाजवाब लिज्जत दार पास्ता
- 8
- 9
दलिया बनाने के लिए सबसे पहले दलिया भून लेगे
- 10
और दूध गर्म कर दलिया डाल चलाए लगातार चलाते रहें
- 11
जब तक दलिया गल ना जाए और दूध गाढ़ा न हो जाए
- 12
अब इलायची पाउडर डाले बदाम बारीक काट लें
- 13
दलिया में डाले किसमिस भी डाल कर चलाए
- 14
अब चीनी मिलाए दो मिनट पका कर किसी भी बाउल में निकाल लें
- 15
बच्चों की पसंद मीठा दलिया
टिप्स
मीठा दलिया बनाने को भून जरूर लेना चाहिए
पास्ता बनाते वक्त उबलते हुए ध्यान रखें कि ज़्यादा ना उबाल जाए और मज़रोला चीज डाल मिक्स करे तो और टेस्टी हो जाता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














































कमैंट्स (8)