फटाफट स्पेशल वेज मसाला सेवई

झटपट बनने वाली मसाला वेज़ सेवई एक बार बना कर देखें, बार-बार बनाने और खाने का मन करेगा ! हां यह होती ही इतनी चटपटी, स्वादिष्ट कि सबका बार-बार खाने का दिल करता है !
ब्रेकफास्ट के लिए यह एक परफेक्ट रेसिपी हैं जो स्वादिष्ट भी है पौष्टिक भी हलकी भी और चटपटी भी । सबसे खास बात यह है कि आप इसमें अपनी मनपसंद कोई भी सब्जी एड कर सकते हैं । अगर पहले से सेवई उबली हैं और सब्जियां चॉप्ड हैं तो यह मिनटों में तैयार हो जाती हैं।
#CA26
#week17 #breakfast_club #breakfast_recipe
#fatafat_special_veg_masala_sevai
#sevai_upma #masala_sevai #namkeen_sevai
#fatafat_recipe #quick_breakfast_recipe #sevai

कुकिंग निर्देश
- 1
चित्रानुसार सारी सब्जियों को काट कर तैयार रखें।
- 2
यहां मैंने पहले से उबली हुई सेवई का प्रयोग किया है (इसके लिए पहले एक बड़े बर्तन में पानी और नमक डालकर गर्म करेंगे, जब उसमे उबाल आ जाए तो उसमे सेवई डालकर 3-4 मिनट उबालेंगें और छलनी में निकाल देगें । इसके बाद उस पर ठंडा पानी डाल देंगे जिससे सेवई खिली खिली रहेगी)
- 3
अब कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें सरसों डाल कर चटका लीजिये फिर हरी मिर्च डाल दीजिये उसके बाद बारीक़ कटा प्याज डाल कर पिंक होने तक भुन लीजिये।
- 4
फिर गाजर, टमाटर, हरी मटर डाल कर मिक्स कीजिए और नरम होने तक भुन लीजिये। इसी समय थोड़ा नमक भी मिला दीजिए। ऐसा करने से सब्जियां जल्दी पक जाती हैं । अब हल्दी भी डाल दीजिए।
- 5
देगी लाल मिर्च मिलाए ।सबसे लास्ट में शिमला मिर्च और उबले आलू डालकर मिलाएं।
- 6
अब मैगी मसाला,सब्जी मसाला या अन्य दूसरे मसाले (जो बताए गए हैं) डाल कर मिक्स कीजिये और 2 से 3 मिनट भुन लीजिये ।
- 7
अब उबली हुई सेवई डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे। थोड़ा सा नमक भी डालें, ध्यान रखें पहले भी नमक डाला गया हैं।
- 8
अब बारीक कटी हरी धनिया स्प्रिंकल करके गैस बंद कर देंगे।
- 9
हमारी गर्मा- गरम स्पेशल वेज मसाला सेवई तैयार हैं।
टिप्स
🍴सेवई को पहले से उबालकर रखने से यह ज्यादा स्वादिष्ट और खिली- खिली बनती हैं।
🍴उबली हुई सेवई और पहले से कटी हुई सब्जियां का प्रयोग करने से यह झटपट जल्दी से बन जाता हैं।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (48)