बेल से थाली तक चटपटी टिंडा आलू की भाजी

आज घर की रसोई में बनी एकदम सादी लेकिन दिल को छू लेने वाली टिंडा आलू की भाजी। कम मसालों में बनने वाली यह सब्जी स्वाद में इतनी बेहतरीन होती है कि हर निवाले के साथ घर जैसा सुकून देती है। कभी-कभी साधारण खाना ही सबसे ज्यादा खास होता है, जो न सिर्फ पेट बल्कि मन भी भर देता है। गरमागरम रोटी हो या चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यही है असली घर का स्वाद।
#CA26
#Week18
#बेल_से_थाली_तक
#टिंडा _आलू
#चटपटी_टिंडा_आलू_की_भाजी
बेल से थाली तक चटपटी टिंडा आलू की भाजी
आज घर की रसोई में बनी एकदम सादी लेकिन दिल को छू लेने वाली टिंडा आलू की भाजी। कम मसालों में बनने वाली यह सब्जी स्वाद में इतनी बेहतरीन होती है कि हर निवाले के साथ घर जैसा सुकून देती है। कभी-कभी साधारण खाना ही सबसे ज्यादा खास होता है, जो न सिर्फ पेट बल्कि मन भी भर देता है। गरमागरम रोटी हो या चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यही है असली घर का स्वाद।
#CA26
#Week18
#बेल_से_थाली_तक
#टिंडा _आलू
#चटपटी_टिंडा_आलू_की_भाजी
कुकिंग निर्देश
- 1
टिंडा आलू की भाजी बनाने के लिए :- सबसे पहले टिंडा और आलू को अच्छे से धोकर हल्का छील कर कट लीजिये पतली पतली आकर में,अब एक कढ़ाही या पैन लें और तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम कर लीजिए फिर तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा, हींग,राई का दाना, मेथी दाना और हरी मिर्च डाल कर 2 मिनट के लिए भून लीजिये।
- 2
अब इसमें कटी हुई टिंडे और आलू डालकर 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर चलाते हुए भूनें ताकि उनका रंग हल्का सुनहरा हो जाए। इससे सब्जी के स्वाद और बेहतर हो जाती है।बाद कटे हुए टिंडा और आलू डाले अच्छी तरह मिला लीजिए अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर,सौंठ पाउडर और नमक डालकर सब्जी को अच्छे से मिक्स कर लीजिए ताकि सारे मसाले हर टुकड़े पर लग जाएं
- 3
अब कढ़ाही को ढक्कन से ढक दें और आंच को धीमा कर दीजिये सब्जी को 10-15 मिनट तक पकने दिजिये,बीच-बीच में 2-3 बार ढक्कन खोलकर चलाते रहें ताकि सब्जी नीचे से जले नहीं और बराबर पकती रहे। अगर सब्जी बहुत सूखी लगे तो 1-2 चम्मच पानी छिड़क सकते हैं, लेकिन ज्यादा पानी डाले क्योंकि यह सूखी भाजी है साथ कसूरी मेथी डाल दीजिए और अच्छे मिक्स कर दीजिये।
- 4
बस अब ढाक दीजिए जब टिंडा और आलू दोनों अच्छे से नरम हो जाएं और मसाले अच्छी तरह मिल जाएं, तब इसमें गरम मसाला और नींबू का रस डाल दीजिए और हल्का सा मिक्स कर लीजिए अब गैस बंद कर दीजिये और ऊपर से बारीक कटी डाल दीजिए और ढाक दीजिये ताकि सारे अरोमा अच्छे मिक्स हो जाए।
- 5
लीजिए आपकी टिंडा आलू की भाजी बन कर तैयार है इस स्वादिष्ट टिंडा आलू की भाजी को गरमागरम रोटी, पराठा या सादी दाल-चावल के या घी वाली चावल साथ परोसें।
टिप्स
टिंडे और आलू को पतला काटने से सब्ज़ी जल्दी पकती है और इसका स्वाद भी बेहतर होता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)