फ्राई इडली और पुली ओगरे(fry idli n Puli ogre recipe in Hindi)

#CA26
#week21
#टिफिन_ट्रिक
#साउथ_इंडियन_रेसिपी
#स्कूल/ऑफिस टिफ़िन
स्कूल और ऑफिस टिफ़िन में रोज़ रोज़ क्या रखें ये हम गृहिणियों के लिए एक बिग टास्क होता है क्यों कि रखना भी कुछ ऐसा है जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो, जिसे देखकर पति और बच्चे नाक भौं न सिकोड़ें, इसलिए आज मैंने टिफ़िन के लिए साउथ इंडियन रेसिपी पुली ओगरे और फ्राई इडली बनाई है।
जिसकी बेसिक तैयारी आप रात में भी करके रख सकती हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
इडली को छोटे टुकड़ों में काट लें। शिमला मिर्च और टमाटर को लंबा काट लें।पैन में तेल गरम करें, राई, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं।
- 2
शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट भूनें, फिर टमाटर डालकर 1 मिनट पकाएं।हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और नींबू रस डालें।
- 3
कटे हुए इडली डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
- 4
पुली ओगरे के लिए कढ़ाही में तेल गरम करें, पुली ओगरे मसाला डालकर मिक्स करें अब पके हुए चावल और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 5
दोनों व्यंजन टिफिन में पैक करें और नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
टिप्स
इडली को कुरकुरी बनाने के लिए, उन्हें तलने से पहले थोड़ी देर तक सूखा रखें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)