मूंग दाल चीला - हाई प्रोटीन का पावर हाउस हरा मूंग दाल चीला

गर्मा गरम तवे पर सिकता हरी मूंग दाल चीला स्वाद और सेहत का संगम है।यह उच्च प्रोटीन का पावर हाउस हैं। पनीर स्टफ्ड हरी मूंग दाल चीला शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। यह कैल्शियम, फाइबर,फास्फोरस और विटामिन डी से भी भरपूर होता है। चलिए देखते हैं इसे बनाने की आसान सी विधि !
#NW
#moong_daal_chila
#high_protein_ka_power_house_hara_mung_daal _chila
#hara_moong_daal_chila
#chila #highproteinrecipe
#Breakfast_recipes #healthy_recipe

कुकिंग निर्देश
- 1
यहां मैंने खड़ी हरी मूंग दाल से चीला बनाया है, हरी मूंग दाल बहुत पौष्टिक होता है। सबसे पहले हरी मूंग दाल को अच्छी तरह वॉश करके पानी में 5 घंटे या रात भर भिगो कर रख देंगे ।
- 2
दाल के फूल जाने पर पानी निकालकर उसे मिक्सी जार में डालें। साथ में अदरक, हरी मिर्च और 2-3 चम्मच पानी डालकर पीसकर गाढ़ा घोल बना लें।
इस घोल को एक बर्तन में निकालें। इसमें हींग, जीरा, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें। - 3
अब एक अलग प्लेट में कद्दूकस किया पनीर, बारीक कटा कच्चा टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर रख लें।
- 4
अब एक नॉन-स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर हल्का सा घी लगाकर टीश्यू पेपर से पोंछ लें। तवे के बीच में एक बड़ा चम्मच बैटर डालें और गोल-गोल घुमाते हुए चीला फैलाएं।
चीले के किनारों और ऊपर हल्का सा घी लगाएं। जब नीचे की सतह हल्की सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी 1 मिनट सेक लें।
- 5
चीले को वापस सीधा करें, आंच धीमी करें और तैयार पनीर-टमाटर-प्याज का मिश्रण चीले के बीच में रखें। चीले को दोनों तरफ से मोड़ लें।
- 6
गरमा-गरम मूंग दाल चीले को मनपसंद सॉस,हरी चटनी या दही के साथ परोसें।
टिप्स
चीला को जितना पतला या मोटा रखना है उस हिसाब से बैटर रखें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (36)