पनीर आलू मसाला रोल (पनीर आलू मसाला ब्रेड रोल)

ब्रेड रोल एक बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय भारतीय स्नैक है, जिसे उबले हुए आलू और कद्दूकस किए पनीर में अदरक, हरी मिर्च, चाट मसाला और भुने जीरे का चटपटा मिश्रण मिलाकर बनाया जाता है। इस मसाले को पानी में हल्की भिगोई हुई ब्रेड में लपेटकर रोल का आकार दिया जाता है और फिर तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई किया जाता है। बाहर से बेहद करारे और अंदर से सॉफ्ट व मसालेदार होने के कारण इसे हरी चटनी या केचप के साथ बड़े चाव से खाया जाता है।
#CA26
#week27
#paneer_aalu_masala_bread_roll
#bread_roll #evening_snack #crispy_bread_roll

कुकिंग निर्देश
- 1
उबले आलू को छीलकर मैश कर लेगे या कददूकस कर लें । हरी धनिया, हरी मिर्च और अदरक को बारीक काट लेंगे।
- 2
पनीर को ग्रेट कर ले।
- 3
ग्रेट कियाहुए आलू में गरम मसाला,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,चाट मसाला, अमचूर पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें।
- 4
फिर अदरक, हरी मिर्च और हरी धनिया भी को भी डाल दे़ं। सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें ।
- 5
आलू मसाले में ही ग्रेट किया हुआ पनीर भी डाल दें।
- 6
अब ब्रेड के किनारे हटा दें। एक चौड़े मुंह के बर्तन में ब्रेड रोल बनाने के लिए पानी रखें और उसमें थोड़ा सा नमक मिला देंं। ब्रेड को पानी में कुछ सेकंड के लिए डुबोकर तुरंत पानी से बाहर निकाल लेंगे। फिर अपने हथेलियों के बीच ब्रेड को रखकर हल्के से दबाएं ताकि उसका पानी निकाल जाए़ं। ध्यान रखें कि ब्रेड टूटे नहीं । अब उस ब्रेड पर आलू और पनीर वाला मसाला रखें। इसे चारों ओर से समेटते हुए ब्रेड से इस प्रकार ढक दें की इन्हें रोल का आकार दें सके। जैसा की चित्र में दिखाया गया है ।
- 7
कढ़ाई में तेल को मध्यम तेज़ आंच पर अच्छी तरह गरम करें। तैयार ब्रेडरोल को एक-एक करके गरम तेल में डालें। 1 मिनट तक इन्हें न छेड़ें. फिर हल्के हाथों से फिल्प करें।
- 8
दोनों साइड से ब्रेड रोल के गोल्डन ब्राउन होने तक तलें या शैलो फ्राई करें फिर किचन नैपकिन पेपर पर निकाल ले।
- 9
गरम - गरम क्रिस्पी और स्वादिष्ट पनीर मसाला रोल तैयार हैैं । इन्हें अपनी मनपसंद चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।
टिप्स
ब्रेड को पानी में सिर्फ कुछ सेकंड के लिए डुबाकर तुरंत निकाल लें। अगर ब्रेड ज़्यादा देर पानी में रहेगी, तो वह ज़्यादा तेल सोखेगी और क्रिस्पी नहीं बनेगी।
ब्रेड सिर्फ हल्की नम होनी चाहिए, गीली नहीं।
धीमी आंच पर रोल्स कभी न तलें , इससे ब्रेड रोल तेल ज्यादा सोखेंगे।
रोल्स को हमेशा अच्छी तरह गरम तेल में डालें। डालते ही 1 मिनट तक न छेड़ें, फिर पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (23)