मटका कुल्फी (Matka Kulfi)

मटका कुल्फी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो मिट्टी के बर्तन (मटका) में जमाई जाती है। इसका स्वाद बहुत रिच और क्रीमी होता है।
मां के हाथ की बनी मटका कुल्फी का स्वाद आज भी यादआटाहै। इसमें बसा हुआ मां का स्नेह, अपनत्व और उनके हाथों का जादू मानो इसे और भी स्वादिष्ट बना देता था। बचपन की प्यारी यादों में मम्मी के हाथ की बनी कुल्फी जिसे खाने के लिए रात भर इंतजार करते और सुबह से ही बस कुल्फी खाने के लिए बैठ जाया करते थे। मम्मी के हाथ की बनी कुल्फी का वह सुगंध और स्वाद मैं इस मटका कुल्फी के द्वारा मधुर स्मरण कर लेती हूँ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध को उबालकर धीमी आंच पर चलते हुए पकाएं।
- 2
मखाना काजू बादाम को हल्का रोस्ट कर लें और फिर ठंडा होने पर मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।
- 3
अब पीसे हुए मखाना काजू बादाम को दूध में मिलाएं और चलाते हुए पकाएं।
- 4
इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर मिलाकर धीमी आंच पर चलते हुए पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर कुल्फी मोल्ड और कुल्हड़ में भरें।
- 5
ऊपर से कटें हुए काजू बादाम और केसर से गार्निश करें और अच्छी तरह से पैक कर फ्रिजर में 7-8 घंटे के लिए रखें।
- 6
जब यह अच्छी तरह से जैम जाए तो निकाल कर सर्व कीजिए।
- 7
ठंडी ठंडी मटका कुल्फी का एंजॉय कीजिए।
- 8
- 9
टिप्स
रिच स्वाद के लिए थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं
अगर मटका नहीं है तो छोटे कप भी यूज़ कर सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (16)