पुरनपोली

पुरनपोली
कुकिंग निर्देश
- 1
चना दाल धोकर कुकर मे 3-4 सीटी निकालकर पका लेना। तब तक गेहूँ का आटा, मैदा, नमक और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर नरम आटा गुंथकर उसमे तेल डालकर आटा मसलकर नरम करना।
- 2
अब पकी हुई दाल छन्नी छान लेना। अब दाल मे गुड़ और चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करना।
- 3
अब यह मिश्रण गैस पर रखकर अच्छी तरह सौते करना। गुड़ और चीनी डालनेपर मिश्रण पतला होता है, लेकिन जैसे जैसे मिश्रण को सौते करेंगे वैसे मिश्रण गाढा होने लगता । अब यह पुरन छन्नी से छानकर बारीक करना। या मिक्सर जार मे डालकर बारीक पीस लेना।
- 4
पुरन तैयार है। अब आटे की छोटी लोई लेकर उसकी कटोरी बनाकर उसमे पुरन दबाकर भरकर कटोरी बंद करना। अब यह लोई बेलकर रोटी बेलना।
- 5
अब तवा गर्म करके पुरनपोली दोनों बाजूसे सुनहरा सेक लेना।
- 6
गरमा गरम पुरनपोली तैयार है।
टिप्स
*पुरनपोली के लिए आटा नरम होना चाहिए।
*मैदा डालने से रोटी बेलते समय पुरन बाहर निकलता नही
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Arya Paradkar को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (12)