कच्चा पपीता की सब्जी

कच्चा पपीता की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
पपीता धोकर उसके छिलके निकालकर कद्दूकस करना। प्याज बारीक काट लेना।
- 2
अब कढाई मे तेल गर्म करके उसमे राई, हींग, हल्दी, हरी मिर्च, करी पत्ता का तडका लगाकर उसमे कटा हुआ प्याज डालकर सौते करना। अब उसमे कद्दूकस किया हुआ पपीता डालकर सौते करना।
- 3
अब उसमे स्वादानुसार नमक और गुड़ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करके भाप लाकर पक लेना। सब्जी अच्छी तरह पकनेपर गैस बंद करना।
- 4
अब पपीता की सब्जी मे कटा हुआ धनिया और आधा नींबू का रस निचोड़कर अच्छी तरह मिक्स करना। गरमा गरम स्वादिष्ट और सेहतमंद कच्चा पपीता की सब्जी तैयार है।
टिप्स
*पपीता की सब्जी ढोकला के साथ खाने मे स्वादिष्ट लगती है।
इसका स्वाद सांबारा जैसा होता है। यह सांबारा ढोकला के साथ सर्व्ह किया जाता है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Arya Paradkar को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (12)