खजूर ड्राई फ्रूट्स लड्डू - इम्यूनिटी बूस्टर एंड हेल्दी एनर्जी बॉल्स

खजूर ड्राई फ्रूट के लड्डू एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर पारंपरिक भारतीय मिठाई हैं। इन्हें बिना चीनी या गुड़ के, सिर्फ़ खजूर की प्राकृतिक मिठास से बनाया जाता है। इनमें कई तरह के बीज और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स और बीजों को मिलाने से पहले भूना जाता है, जिससे इनमें एक बढ़िया क्रंच आता है।
ये लड्डू प्रोटीन और विटामिन से भरपूर और शुगर-फ्री होते हैं, साथ ही ये इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। फिटनेस के शौकीन और सेहत का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए ये एक बेहतरीन और हेल्दी स्नैक हैं।
#CA26
#week20
#dates
#dates_dry_foods_laddu
#sugar_free_desert
#sugar_free_laddu
#energy_balls
#immunity_booster_laddu
#natural_sweet_balls
#sugarfreedryfruitdatesladdu

कुकिंग निर्देश
- 1
सीडलेस खजूर को छोटे टुकड़ो में काट लेंगे।
- 2
सभी ड्राई फ्रूट्स निकाल लेंगे और कट कर लेंगे।
- 3
इसी तरह सभी सीड्स निकाल लेंगे ।
- 4
अब पोस्ता दाना (खसखस) को ड्राई रोस्ट कर एक प्लेट में निकाल लेंगे ।
- 5
अब पैन में घी डालेंगे और उसमें बारी -बारी से काजू, बादाम,अखरोट, पिस्ता को भुनेंगे।
सबसे लास्ट में किशमिश और कद्दूकस किया हुआ नारियल का बूरा डालेंगे और रोस्ट कर एक बड़ी प्लेट में ट्रांसफर कर लेंगे। - 6
अब उसी पैन में 1/2 चम्मच घी में सभी बीज को रोस्ट कर प्लेट में निकाल लेंगे ।
- 7
अब उसी पैन में 1/ 2 चम्मच घी में बारीक कटे हुए खजूर को भुनेंगे। (अगर जरूरत पड़े और ड्राई लगे तो 1 से 2 छोटे चम्मच दूध मिला सकते हैं,यहां मैंने बिना दूध मिलाएं बनाया हैं)
2-3 मिनट में खजूर एकदम नरम होकर सिमटने लगते हैं । - 8
नरम हुए खजूर में हरी इलायची पाउडर और जायफल पाउडर मिलाएं । सभी ड्राई फ्रूट्स और सीड्स और खसखस मिला दें।
- 9
अब मिश्रण से गोल-गोल लड्डू बना लें। तैयार लड्डुओं पर बचा हुआ खसखस भी डालकर रोलकर लेंगे।
- 10
सजावट के लिए गुलाब की पंखुड़ियां स्प्रिंकल कर देंगे
टिप्स
🍴खजूर लड्डू में अपने स्वाद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को बैलेंस करें।
🍴जब लड्डू पूरी तरह ठंडा हो जाए तभी एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रखें।
🍴यह लड्डू आराम से 2-3 हफ़्ते तक चलते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (79)