तिरंगा रोल सैंडविच - ट्राई कलर सैंडविच

15 अगस्त के शुभ अवसर पर मैंने सरल और झटपट बनने वाली तिरंगा रोल सैंडविच बनायी है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें किसी भी तरह के फूड कलर का प्रयोग नहीं किया गया है। यह एक नो गैस रेसिपी है, जिसे बच्चे भी बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं ।
#ID
#tiranga_roll_sandwich
#tricolour_sandwich
#no_gas_recipe
#fatafat_recipe #tirnga_recipe
#kids_recipe #jhatpat_recipe
#easy_recipe #sandwich
तिरंगा रोल सैंडविच - ट्राई कलर सैंडविच
15 अगस्त के शुभ अवसर पर मैंने सरल और झटपट बनने वाली तिरंगा रोल सैंडविच बनायी है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें किसी भी तरह के फूड कलर का प्रयोग नहीं किया गया है। यह एक नो गैस रेसिपी है, जिसे बच्चे भी बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं ।
#ID
#tiranga_roll_sandwich
#tricolour_sandwich
#no_gas_recipe
#fatafat_recipe #tirnga_recipe
#kids_recipe #jhatpat_recipe
#easy_recipe #sandwich
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तिरंगा रोल बनाने की सभी सामग्रियों को किचन काउंटर पर निकाल लेंगे ।
- 2
खीरा, गाजर और चीज़ को कद्दूकस कर लेंगे।
- 3
ध्वज के हरे रंग के लिए हरी चटनी तैयार करेंगे। इसके लिए मिक्सर जार में हरी धनिया, हरी मिर्च, जीरा,हींग,नींबू का रस, स्वाद अनुसार नमक और 2 आइस क्यूब डालकर हरी चटनी तैयार कर लेंगे। आइस क्यूब डालने से चटनी का हरा रंग बना रहता है।
- 4
ध्वज के केसरिया रंग के लिए कद्दूकस किए हुए गाजर में टोमेटो केचप, नारंगी कलर वाली मेयोनीज़ मिलाकर मिश्रण तैयार कर लेंगे।
- 5
ध्वज के सफेद कलर के लिए कद्दूकस किए हुए चीज़ में सफेद मेयोनीज़ और काली मिर्च पाउडर मिलाएंगे।
- 6
तिरंगा रोल बनाने के लिए ब्रेड को बेलन की मदद से हल्के हाथों से बेल लेंगे फिर नाइफ की मदद से उसकी ब्राउन एजेस निकाल देंगे ।
- 7
अब एक ब्रेड पर तैयार गाजर, टोमेटो केचप और मेयोनीज़ वाला केसरिया मिश्रण लगाएंगे । दूसरी ब्रेड पर चीज़ और मेयोनीज़ वाला मिश्रण लगाएंगे।
- 8
इसी तरह एक ब्रेड पर खीरा और चटनी वाला मिश्रण लगाएंगे।
- 9
अब असेंबल करने के लिए सबसे पहले गाजर वाली ब्रेड रखेंगे,बीच में चीज़ और मेयोनीज़ वाली और अंत में खीरा और हरी चटनी वाली ब्रेड रखेंगे। अब इसे फोल्ड कर लेंगे और फिर नाइफ से कट कर लेंगे।
- 10
तिरंगा सैंडविच तैयार है।
- 11
टिप्स
तिरंगा रोल सैंडविच बनाने के लिए फ्रेश ब्रेड इस्तेमाल करें।
इसे बनाकर देर तक नहीं रखें बल्कि तुरंत सर्व कर दें, देर तक रखने से यह सोगी हो जाएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (20)