ग्रिल्ड चीला स्टफ्ड स्ट्राइप्स - फ्यूजन स्टाइल स्कूल लंच बॉक्स

यह एक क्रिएटिव और हेल्दी फ्यूजन डिश है, जो अपने अनोखे आकार और ग्रिल्ड टेक्सचर के कारण बहुत दिलचस्प सी लगती हैं। आकर्षक और दिलचस्प आकार के होने के कारण बच्चे इन्हें बड़े शौक से टिफिन में ले जाना पसंद करेंगे और चटकारे ले कर खाएंगे । स्वादिष्ट होने के साथ ही यह स्वास्थ्यवर्धक भी है , इसमें आप अपनी मनपसंद कोई भी सब्जी, चीज़, पनीर भी एड कर सकते हैं ।
इसका मुख्य इंग्रीडिएंट 'बेसन' प्रोटीन, फाइबर, आयरन से भरपूर और ग्लूटेन मुक्त होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम और पोषण उच्च होता है। जबकि सब्जियां खनिज, विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होती है। तो चलिए देखते हैं इसे बनाने की विधि -
#CA26 #week21 #tiffin_tric
#grilled_chillea_stuffed_stripes
#fusion_style_School_lunch_box
#tiffin_recipes #kidstiffinrecipes #snacks
#chilla #besan #rawa #chawal_ka_aata
#fatafat_tiffin_recipe #fatafat_recipes
#unique_recipe #unique_snacks

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में बेसन निकाले और उसमें सूजी और चावल का आटा मिक्स करें ।
- 2
अब उसमें जीरा, हींग पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,चाट मसाला डालें।
- 3
स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा - थोड़ा पानी डालकर व्हीस्कर की मदद से अच्छी तरह फेंटे। जरूरत के अनुसार इसमें पानी मिलाएं। अब बेसन के बैटर में नींबू का रस मिलाएं,फिर इसे रेस्ट के लिए ढककर रख दे।
- 4
दूसरी तरफ बताई गई सभी सब्जियों को चित्र अनुसार बारीक चॉप्ड / ग्रेट कर ले। उबले आलू को छिल कर मैश कर लें।
- 5
अब कढ़ाई में कुकिंग ऑयल गर्म करें और उसमें हींग पाउडर, हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक डालें और कुछ सेकंड फ्राई करें। इसके बाद बारीक कटे हुए प्याज डालकर हल्का लाल करें फिर टमाटर, शिमला मिर्च डालकर कुछ मिनट सोते करें।
- 6
अब गाजर को भी मिला दें।
- 7
बताए गए सभी मसाले वाले पाउडर मिलाएं और स्वाद के अनुसार नमक डालें फिर 1 से 2 मिनट तक मसाले को भुने। अब मैश्ड आलू मिलाकर भुने,हमारी स्टफिंग तैयार है ।
- 8
अब ग्रिल्ड सैंडविच मेकर को बटर से ग्रीस करें और बेसन का बैटर फैलाएं फिर 1 मिनट बाद चित्र अनुसार स्टफिंग फैलाएं।
- 9
अब पुनः बेसन का बैटर स्टफिंग पर फैलाएं फिर सैंडविच मेकर का ढक्कन बंद कर ग्रिल्ड होने दें।
- 10
ग्रिल्ड चीला (स्टफ्ड) तैयार है, इसे स्ट्राइप्स में कट करें।
- 11
मनपसंद सॉस चटनी या डिप के साथ लंच बॉक्स में पैक करें ।
- 12
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (22)