नारियल बर्फी (सिर्फ 10 मिनट में) (Coconut Burfi)

रक्षाबंधन पर रंग बिरंगी मिठाइयों का बाज़ार सजा रहता है, लेकिन घर में अपने हाथों से बनाई मिठाई की बात ही अलग होती है। नारियल की बर्फी सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि एक परंपरा हैं ,अपनापन है,अनमोल प्यार की मिठास है और बहन भाई का प्यार है !
बचपन की वे मीठी यादें आज भी ताज़ा हो उठती हैं, जब रक्षाबंधन से एक दिन पहले घर की रसोई महक उठती
थी। कद्दूकस किए हुए नारियल की खुशबू, धीमी आंच पर पकता दूध, और इलायची की भीनी-भीनी महक पूरे घर में
एक त्योहार का एहसास घोल देती थी। थाली में जब राखी के साथ सफेद, नर्म और शुद्ध नारियल की बर्फी सजती है, तो उसमें बाज़ार की किसी महंगी मिठाई से कहीं ज्यादा अपनापन होता है।
धागे सिर्फ रेशम के नहीं
प्यार और मिठास के भी है
इस रक्षाबंधन पर बाजार की
सारी मिलावट दूर रखी है
और स्नेहपूर्वक अपने हाथों से
बनी नारियल बर्फी में बचपन की
सुनहरी यादें संजो रखी है
शुभ रक्षाबंधन !!!
#RB #nariya_ki_barfi #traditionalnariyalbarfi
#nariyal_ki_barfi_sirf_10minute_mein
#raksha_Bandhan #Raksha_Bandhan_sweet
#nariyal #coconut #coconut_Burfi
#fatafat_recipe #sweet_recipe

कुकिंग निर्देश
- 1
प्रयोग में आने वाली सामग्री को किचन काउंटर पर निकाल लें और कड़ाही में घी गरम करें।
- 2
घी गर्म होने पर उसमें सूखे नारियल का पाउडर डालें और 1 मिनट तक लो फ्लेम पर भूनें। इससे नारियल की खुशबू आ जाएगी।
- 3
अब इसमें मिल्क पाउडर, चीनी और दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण नीचे न जमे।
- 4
मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएँ। यह प्रक्रिया लगभग 3-4 मिनट ले सकती है। हरी इलायची पाउडर और मिल्कमेड मिलाएं।
- 5
मिश्रण जब एकसमान होकर गाढ़ा हो जाए और किनारे छोड़ने लगे, तो इसे गैस से उतार लें।
- 6
एक ट्रे या थाली पर घी लगाएँ और मिश्रण को डालें। मिश्रण को चमचे की मदद से समान रूप से फैला दें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता और रोज पेटल्स डालें।
- 7
ठंडा होने दें और जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो मनचाहे आकार में काट लें।
- 8
- 9
अब आपकी नारियल की बर्फी तैयार है! इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर आप कुछ दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
टिप्स
🍴नारियल बर्फी में चीनी और मिल्कमेड दोनों ही डाला है, आप चाहे तो इनमें से कोई एक ही सामग्री से भी बना सकते हैं।
🍴आप इसमें मीठा या अन्य सामग्री अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर बैंलेंस कर सकते हैं ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (78)