स्वीट कोकोनट राईस

स्वीट कोकोनट राईस
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल 3 बार अच्छी तरह धोकर पानी निकालकर 15 मिनट रखना। नारीयल और गुड़ कद्दूकस करना।
- 2
एक चमच दूध मे केशर भिगोकर रखना। जायफल पाउडर तैयार रखना।
- 3
अब एक बर्तन में घी गर्म करके उसमे सूखा मेवा तलना। तला हुआ सूखा मेवा निकालकर उसी घी मे लौंग डालकर तलना। अब उसीमे भिगोया हुआ चावल डालकर 2-3 मिनट सौते करना।
- 4
अब उसमे चावल के तिगुना पानी डालकर, चावल 80 प्रतिशत पका लेना। अब पकाया हुआ चावल छन्नी मे डालकर चावल का अतिरिक्त पानी निकालना।
- 5
अब कढाई मे एक चमच घी गर्म करके उसमे नारीयल का बुरादा डालकर सौते करना। अब गुड़ डालकर सौते करना गुड़ पिघलने पर उसमे इलायची पाउडर डालना।
- 6
जायफल पाउडर, केशर दूध और पकाया हुआ चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स करना।
- 7
अब चावल को भाप आने तक पकाना। अब तला हुआ सूखा मेवा डालकर मिक्स करना।
- 8
स्वीट कोकोनट राईस तैयार है।
टिप्स
इसमें आधा गुड़ और आधी चीनी भी डाल सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (16)