चुकंदर गोल्डन टिक्की कबाब (Beetroot Golden tikki Kabab)

ये गोल्डन टिक्की कबाब स्वादिष्ट, बेहद कुरकुरे और लाजवाब हैं। चुकंदर का सुंदर रंग, आलू की नरम बनावट और मसालों का चटपटा स्वाद इन टिक्कियों को खास बनाता है। बाहर से सुनहरे और कुरकुरे तथा अंदर से नरम ये कबाब शाम के नाश्ते, मेहमानों की आवभगत या किसी खास अवसर के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।
इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसकर इनके स्वाद का आनंद दोगुना किया जा सकता है। चुकंदर,आलू, बेसन, ब्रेड क्रम्ब्स और प्याज जैसी साधारण सामग्री से तैयार किए गए ये गोल्डन टिक्की कबाब स्वादिष्ट, कुरकुरे और लाजवाब हैं।
#CA26
#week30
#chukander_golden_tikki_Kabab
#beetroot_tikki #crispy_tikki #beetroot_Kabab
#evening_snacks #fatafat_recipe
#tikki #kabab #beetroot #potato

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह वॉश करके कद्दूकस करें। उसको अच्छी तरह से निचोड़ कर उसका रस निकाल लेंं। चुकंदर रस का इस्तेमाल आटा गूथने में कर लें।
- 2
उबले आलू को अच्छे से मैश कर लें।
प्याज, हरी मिर्च,अदरक और हरी धनिया को काट लें। बेसन को 2 से 3 मिनट ड्राई रोस्ट कर ठंडा कर लें। - 3
एक बड़े प्लेट में कददूकस किया हुआ आलू, चुकन्दर,हरी मिर्च, हरी धनिया, अदरक और प्याज डालें।
- 4
- 5
बताएं गये सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्नण न बहुत ज्यादा नरम हो और न ही ज्यादा सख्त ।
- 6
थोड़ा-थोड़ा मिश्नण लेकर गोल टिक्कियां बना लें।
- 7
कड़ाही में हल्का तेल गरम करें और टिक्कियों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
- 8
गरमा-गरम चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Sudha Agrawal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (20)