कुकिंग निर्देश
- 1
काबुली चने को बीनकर धो लें अब इसे लगभग ४ कप पानी में रात भर के लिए भिगो दें.भीगे काबुली चने को आचे से धो कर साफ पानी में ½ छोटा चम्मच नमक के साथ मध्यम से धीमी आँच पर प्रेशर कुकर में उबाल लें चने को उबलने में 15 मिनट का समय लगता है. इस विधि के लिए छोले अच्छे गल जाने चाहिएं
- 2
टमाटर को भी धोकर छोटा-छोटा काट लें.प्याज का छिलका उतारकर इसे धो लएल फिर प्याज को बारीक काट लें.
अब एक मध्यम साइज़ के कटोरे में उबले छोले, कटे टमाटर, कटी प्याज, कटी हरी मिर्च, कटी हरी धनिया, लाल मिर्च, ½ छोटा चम्मच नमक, चाट मसाला और नीबू का रस लें. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ.छोला चाट को चख कर अपने स्वाद के अनुसार नीबू का रस या फिर नमक मिर्च ठीक करें - 3
स्वादिष्ट और पौष्टिक छोला चाट अब तैयार है परोसने के लिए.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10117310




कमैंट्स