भरवां शिमला मिर्च (bharwa shimla mirch recipe in Hindi)

Kanta Gulati @KantaGulati1503
#हरे मैंने इस मे पिसा अनारदाना डाला है जिससे यह जायकेदार और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी है ।
भरवां शिमला मिर्च (bharwa shimla mirch recipe in Hindi)
#हरे मैंने इस मे पिसा अनारदाना डाला है जिससे यह जायकेदार और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले शिमला मिर्च को धोकर अच्छी तरह सूखा कर लम्बाई मे एक कट लगा कर हल्के हाथ से बीज निकाल दे।
- 2
अब उबले आलू, कटा प्याज, हरा धनिया, और सारे सूखे मसाले डाल कर अच्छी तरह मिला ले
- 3
अब इस मिक्सचर को शिमला मिर्च मे भरकर एक प्लेट मे रख दे
- 4
एक कड़ाही मे तेल गर्म करे, एक -एक कर के सारी भरी हुई शिमला मिर्च डाले ।जब एक तरफ से थोड़ी सुनहरी हो जाए तो दूसरी तरफ से सिकने के लिए पलट दे।
- 5
इसी तरह चारों तरफ से सुनहरी ब्राउन कर ले और गैस बन्द कर दे।भरवां शिमला मिर्च तैयार है अब आप इसे चपाती, परांठे के साथ परोसे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10121227











कमैंट्स