शाही धनिया पंजीरी
कुकिंग निर्देश
- 1
आधा चम्मच घी गर्म करे और धनिये को खुश्बू आने तक भून ले और ठंडा होने के लिए एक ओर रख दे ।ज्यादा ठंडा न करे, हल्का गर्म रहने पर मिक्सी मे दरदरा पीस ले ।
- 2
कड़ाही मे घी गर्म करे और नारियल के अलावा सारा ड्राई फ्रूट्स को एक एक कर हल्का रोस्ट कर के प्लेट मे निकाल ले ।गैस बन्द कर दे ।
- 3
उसी बचे हुए घी मे नारियल डाल कर मिलाऐ धनिया पाउडर डाले, और सारे सूखे मेवे डाल कर अच्छी तरह मिला ले ।
- 4
अब चीनी और इलाइची पाउडर डाले अच्छी तरह मिला ले । शाही धनिया पंजीरी प्रसाद बन कर तैयार हो गया है ।आप इसे मगज़, गुलाब की पंखुरी से सजा कर कान्हा जी को भोग लगाये और प्रसाद ग्रहण करे ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10239932













कमैंट्स (2)