कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले स्पराउट मूंग को कुक्कर में डालें १/२ कटोरी पानी डालें १ सीटी आने पर गैस बन्द करके ठंडा होने पर खोले अब उबले स्पराउट को मैश करें उसमें १ उबला आलू डालें मैश करें नमक, लाला मिर्च, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, कोर्नफलोर सभी सामग्री ऊपर लिखे अनुपात में लें और उसमें डालें मिक्स करें और एक बैटर तैयार करें ।
- 2
अब स्टफिन्ग बनाएं पनीर कद्दू कस करें उसमें किशमिश डालें सभी को मिक्स करें और कटा हरा धनिया डालें, काला नमक डालें मिक्स करें और स्टफिन्ग तैयार है
- 3
हाथ में तेल लगाकर स्पराउट मूंग बैटर लें फेलाते हुए उसमें स्टफिन्ग भरें अच्छी तरह बन्द करके गोल गोल रोल का आकार दें बहुत आराम से हल्के हाथों से बनाएं सभी रोल इसी तरह तैयार करें ।
- 4
अब तेल मीडियम गरम करें उसमें एक एक करके आराम से तलें या आप शैलो फ्राई भी कर सकते हैं आपके स्पराउट मूंग रोल तैयार है ।
- 5
अब गरमागरम हरी चटनी के साथ सर्व करें तैयार है आपके स्पराउट मूंग स्टफ रोल
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स