गुलाबी ब्रेड बरफी
#Northwesttadka
#टेकनीक
#स्टीमिंग
#manisha
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध ले उसमे इलायची पाउडर डालें
- 2
इसमे शक्कर डालकर अच्छे से मिला ले जब तक कि शक्कर पिघल न जाये
- 3
इसमें मिल्क पाउडर, नारियल चुरा व ब्रेड का चूरा डालकर चम्मच की सहायता से मिलाये
- 4
रेड रोज एसेंस मिलाये
- 5
इडली के सांचे में पानी डालकर गरम होने दे
- 6
ट्रे या प्लेट को घी लगाकर चिकना कर लीजिए
- 7
अब ब्रेड का मिश्रण प्लेट के ऊपर रख दे
- 8
ऊपर से ढक्कन लगा कर 10 मिनट तेज आंच पर रखे
- 9
छुरी की सहायता से देखे की आधा पक गया कि नही
- 10
अगर पक गया है तो उस पर सूखे मेवे डाल दें
- 11
फिर से ढक्कन लगा 15 मिनट के लिए तेज़ आंच पर रख दे
- 12
15 मिनट बाद खोलकर देखे की अच्छे से पका है कि नही अगर पक गया तो उसे स्टीमर से बाहर निकाल लें।
- 13
ऊपर से नारियल का चूरा बुरक दीजिये।
- 14
आधे घण्टे के लिये ठंडा होने दे।जब ठंडा हो जाये तो उसे तीन से 4 घण्टे फ्रीज़ में रख दे सेट होने के लिए।
- 15
ठंडी ठंडी ब्रेड बरफी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स