साबूदाना के लड्डू
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले साबूदाना को महीन पीस लीजिये,ध्यान रखे हमे साबूदाना को ऐसे ही पीसना है,अब महीन छन्नी से छान लीजिये साबूदाना पाउडर को
- 2
अब एक नॉनस्टिक पैन लीजिये और घी डालिये,घी हल्का गरम हो जाये तब बादाम डालिये,बादाम को भून लीजिये और एक प्लेट में निकाल लीजिए
- 3
अब उसी घी में साबूदाना का पाउडर डालकर भूनिये,धीमी आंच पर,जब तक कि साबूदाना से घी अलग ना हो जाये
- 4
अब नारियल पाउडर डालिये और 1 से 2मिनट भून लीजिये, और गैस को बंद कर के मिश्रण को प्लेट में निकाल लीजिए
- 5
साबूदाना के मिश्रण में इलायची पाउडर डालिये,हल्का ठंडा हो जाये तब पिसी चीनी डालिये और बारीक कटा हुआ बादाम डालिये,और अच्छे से मिक्स करिये,और अब थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेके लड्डु बनाइये
- 6
बहुत ही टेस्टी लड्डु बनते है,और बहुत जल्दी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10735319















कमैंट्स