आलू की पूरी (Aloo ki puri recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को अच्छे तरह से धो ले और उबाल ले। ठंडे होने के बाद उसके छिलके निकालकर अच्छे से मैश कर ले।
धनिया, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट बनाए और मैश किए हुए आलू में मिक्स करे साथ में ही स्वाद नुसार नमक डालकर अलग से रख दे। - 2
एक कटोरे में आटा लेकर उसमें 2 चम्मच तेल और थोड़ा सा नमक,हल्दी डालकर मिला ले अब इसमें आलू का मसाला मिला ले एक साथ मिलाकर थोड़े पानी के साथ आटा अच्छे से गुंथ ले आटा से छोटी गोले बनाइए और बेलन की सहायता से एक जैसी पूरी बनाएं। सभी पुरिया बेलने के बाद गैस पर एक कढाई में तेल गर्म करे और गैस की आंच तेज करके तेल को अच्छे से गर्म होने दे।
- 3
जब तेल एक बार अच्छे से गर्म हो जाये तो गैस थोड़ीसी कम करके बाद में पूरी को एक एक करके तेल में छोड़े। थोड़ी सी लाल होने के बाद हमारी आलू की पुरी तैयार है
- 4
अब इसे दही या सब्जी के साथ परोसिये।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11116123




कमैंट्स