मटर आलू (Matar aloo recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को छीलें, आलू छील कर, धोकर पोछ लें आलू को काटना नही है
- 2
कड़ाही में तेल डाले, तेज आँच पर रखे
- 3
गरम होने पर हींग, जीरा व अदरक पेस्ट डालकर चलाए, अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और मसाला अच्छे से पक जाये आलू व मटर उसमें डाले और नमक मिलाए
- 4
गैस धीमी करे और ढक्कन से ढक दे थोड़ी थोड़ी देर (4 से 5 मिनट के बाद चलाए आलू को फोड़ कर देखें, जब आलू मुलायम हो जाये मतलब आपकी सब्जी तैयार है।
- 5
यह लगभग बनने में 15 मिनट लेती है अब काली मिर्च डालें व् दो मिनट धीमीं आंच पर रहने दे।
अब गैस बंद करें व् ढक दें - 6
अब सब्जी मे धनिया डाल दे सब्जी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11197635




कमैंट्स