मुर्गे का सूप (Murge ka soup recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मुर्गे के टुकड़ों को कुकर में डाल कर दो ग्लास पानी डालकर एक सीटी आने तक पकाएंगे सभी सब्जियों को धोकर छलनी से छान लेंगे
- 2
अब कढाई में मक्खन डालकर कटी हुई लहसुन डालकर थोड़ा सा पकायेंगे फिर उसमें कटी हुई प्याज डालकर थोड़ा सा पकायेंगे फिर उसने सारी कटी हुई सब्जियां डाल देंगे और थोड़ा सा नमक डालकर पकायेंगे
- 3
अब उसमें थोड़ा सा सोया सॉस चिली सॉस और टोमेटो सॉस डालकर अच्छे से मिलाएंगे
- 4
अब उबले हुए मुर्गे के पीस के रेशों को अलग कर लेंगे फिर कढ़ाई में उसको भी डाल देंगे और अच्छे से मिलाएंगे मुर्गे को छानने के बाद जो पानी निकला है उसको भी उसी कढ़ाई में डाल देंगे और अच्छे से मिलाएंगे और उबलने देंगे़
- 5
अब एक कटोरी में आधा कटोरी पानी डालकर उसमें दो चम्मच अरारोट डालकर घोल लेंगे कढ़ाई में चलाते हुए आरारोट का घोल डाल देंगे और गाढ़ा होने तक पकाएंगे
- 6
हमारा मुर्गे का सूप तैयार है गरम गरम धनिया पत्ती से सजाकर परोसेंगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स