कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में आटा, नमक और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
- 2
अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर नरम आटा गूंथ लें। इसे ढंक कर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 3
एक बर्तन में मसले हुए आलू, हल्दी, लाल मिर्च, हींग, धनिया, सौंफ, अजवाइन, गरम मसाला, हरी मिर्च, अमचूर, अदरक, काटा हुआ धनिया और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
- 4
अब गुंथे आटा को बराबर 8 भागों में बांट ले।
- 5
अब एक भाग ले के, थोड़ा सूखा आटा लगा के पूरी की तरह बेल लें।
- 6
एक बड़ा चम्मच आलू का मसाला रखें। सब तरफ से अच्छी तरह बंद कर के बेल लें।
- 7
बेले हुए पराठे को गरम तवे पर मध्यम आंच पर तेल या घी लगा कर दोनों तरफ से पलट पलट कर सुनहरा होने तक सेक लें।
- 8
इसी तरह सारे पराठे बना ले।
- 9
गरम गरम पराठों को अचार, चटनी, दही या रायता के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11304217





कमैंट्स